News TOP STORIES झारखंड नयी दिल्ली रांची राष्ट्रीय

हेमंत सोरेन से ईडी की पूछताछ जारी समर्थकों का जोरदार प्रदर्शन


कथित भूमि घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के तहत प्रवर्तन निदेशालय (ED) आज रांची में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से पूछताछ करने वाला है। इस पूछताछ के मद्देनजर मुख्यमंत्री आवास और राजभवन की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। वहीं पूरे शहर में 2000 जवानों की तैनाती की गई है।

31 Jan 20242:09:07 PM

Hemant Soren ED: हेमंत सोरेन से ईडी की पूछताछ जारी, समर्थकों का जोरदार प्रदर्शन

Hemant Soren ED Live: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से ईडी की पूछताछ जारी है। इस दौरान ईडी की टीम का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह सीएम आवास में प्रवेश करती दिख रही है। वहीं समर्थकों का भी प्रदर्शन जारी है।

समर्थकों के प्रदर्शन का भी VIDEO आया सामने

31 Jan 20241:45:05 PM

कल्पना सोरेन के सीएम बनने की अटकलों पर झामुमो सांसद महुआ मांजी का आया बयान

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी की स्थिति में उनकी पत्नी कल्पना सोरेन को सीएम बनाए जाने की अटकलों पर जेएमएम सांसद महुआ माजी का कहना है कि आप देख सकते हैं कि केंद्र सरकार और बीजेपी किस तरह सरकारों को अस्थिर करने और गिराने की साजिश रच रही है। ये गैर-भाजपा शासित राज्यों में अपनी सरकार बनाएंगे।

इसलिए, पार्टी सभी साजिशों का सामना करने और निपटने के लिए तैयार है। लेकिन ऐसी कोई स्थिति उत्पन्न नहीं होगी क्योंकि गठबंधन के सभी विधायक एकजुट हैं। उन्होंने कहा है कि हमारे सीएम हेमंत सोरेन ही होंगे।

31 Jan 20241:38:52 PM

झामुमो नेताओं का भारी विरोध प्रदर्शन

झारखंड के और पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन की ईडी जांच के विरोध में जेएमएम (झारखंड मुक्ति मोर्चा) कार्यकर्ता रांची के मोरहाबादी मैदान में इकट्ठा हुए। वे राजभवन तक मार्च करने की योजना बना रहे हैं।

31 Jan 20241:20:35 PM

Hemant Soren ED: सीएम आवास पहुंची ED की टीम, VIDEO

 झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से थोड़ी देर में ईडी की पूछताछ शुरू हो जाएगी। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम सीएम आवास पहुंच गई है। इसका वीडियो भी सामने आया है।

31 Jan 202412:33:24 PM

Hemant Soren ED Live: आजाद भारत के इतिहास में कोई भी सीएम लापता नहीं हुआ, बीजेपी ने साधा निशाना

कथित भूमि घोटाला मामले में ईडी के ताजा समन मिलने के बाद से संपर्क में आए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर निशाना साधते हुए भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाह देव ने बुधवार को कहा कि स्वतंत्र भारत के इतिहास में कभी भी कोई निर्वाचित मुख्यमंत्री लापता नहीं हुआ है। 40 घंटे से अधिक समय तक, लोगों को उनके हाल पर छोड़ दिया गया।

31 Jan 202412:15:08 PM

सीएम आवास रोड को किया गया ब्लॉक, 2000 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आवास के पास के रोड को ब्लॉक कर दिया गया है। यहां पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। वहीं आसपास के इलाके में धारा 144 लागू कर दी गई है।
/

31 Jan 202411:55:49 AM

Hemant Soren ED Live: दिल्ली में बरामद रुपये भाजपा और ईडी ने प्लांट किए: झामुमो

Hemant Soren ED: झामुमो महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने यह भी कहा कि दिल्ली में बरामद रुपये भाजपा और ईडी ने प्लांट किए हैं। साथ ही हेमंत विरोधी बयानों के लेकर भाजपा नेताओं के विरुद्ध मानहानि का मुकदमा दर्ज कराने की चेतावनी भी दी। उधर, कांग्रेस विधायक दीपिका पांडेय सिंह ने तंज कसा कि मुख्यमंत्री हेमंत को अगर ईडी, सीबीआइ, दिल्ली पुलिस आदि मिलकर भी नहीं खोज सके तो यह केंद्रीय गृह मंत्रालय की विफलता है।

31 Jan 202411:16:03 AM

Hemant Soren ED: हेमंत सोरेन के घर के बाहर भारी सुरक्षा

हेमंत सोरेन (Hemant Soren) के घर के बाहर भारी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। आज हेमंत सोरेन से ईडी पूछताछ करने वाली है।

31 Jan 202411:07:27 AM

हेमंत सोरेन को भागने में केजरीवाल ने की मदद: निशिकांत दुबे

Hemant Soren ED Live: भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी को दिल्ली से रांची भगाने में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सहयोग किया ,यह सहयोग वाराणसी तक था,वाराणसी से रॉंची मंत्री मिथलेश ठाकुर जी ले गए । चोर चोर मौसेरे भाई…

31 Jan 202410:27:34 AM

झारखंड में विधानसभा का क्या है गणित?

झारखंड विधानसभा में कुल 81 विधायक हैं। जिनमें सत्तारूढ़ गठबंधन के पास 48 विधायक हैं। इसमें झामुमो 29, कांग्रेस 17, RJD के पास 1 और सीपीआई (एमएल) 1 शामिल हैं। जबकि विपक्षी एनडीए में 32 विधायक हैं। इसमें बीजेपी 26, AJSU 3, NCP (AP) 1, निर्दलीय 2 विधायक शामिल हैं। वहीं एक सीट फिलहाल खाली है।

31 Jan 202410:21:00 AM

Hemant Soren Live: हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना के नाम पर तैयार नहीं हुईं भाभी सीता सोरेन

Hemant Soren Live: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी की स्थिति में,पत्नी कल्पना सोरेन को सीएम बनाए जाने संबंधी चर्चा पर उनकी भाभी और जामा से झामुमो की विधायक सीता सोरेन नाराज बताई जा रही हैं। वह मंगलवार को विधायक दल की बैठक में नहीं आईं।

सीता सोरेन ने कहा कि कल्पना सोरेन उन्हें किसी हाल में स्वीकार नहीं है। मेरे दिवंगत पति दुर्गा उरांव ने झामुमो के स्थापित करने के लिए काफी संघर्ष किया है। वर्ष 2019 में भी मेरी उपेक्षा हुई थी, लेकिन मैं चुप रही। अब चुप नहीं रहूंगी।

31 Jan 20249:45:43 AM

Jharkhand News Live: सीएम हेमंत सोरेन ने खुद ईडी को समय दिया है: जेएमएम नेता मनोज पांडे

ईडी द्वारा आज झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन से उनके आवास पर पूछताछ करने पर जेएमएम नेता मनोज पांडे ने कहा कि सीएम हेमंत सोरेन ने खुद ईडी को समय दिया है। वह सहयोग करेंगे। उन्होंने पहले भी सभी सवालों के जवाब दिए हैं और वह देंगे।

लेकिन केंद्रीय एजेंसियों के पूर्वाग्रह से ऐसा लगता है कि उन्हें एक काम दिया गया है। वे एक लोकप्रिय आदिवासी मुख्यमंत्री के साथ क्या करने की कोशिश कर रहे हैं, आखिरकार सामने आ जाएगा।

31 Jan 20249:32:06 AM

Hemant Soren ED LIVE: गडबड़ी नहीं हो, सीनियर आइएएस- आइपीएस अधिकारी को जिम्मेदारी

Hemant Soren : राज्यपाल ने मुख्य सचिव समेत अन्य वरीय अधिकारियों को बुलाकर यह निर्देश दिया कि किसी प्रकार की गड़बड़ी नहीं हो। 20 जनवरी को सीएम आवास के आसपास भारी संख्या में सत्तारूढ़ दल के समर्थक जमा हो गये थे। सीआरपीएफ के जवानों को लेकर भी विवाद हुआ। इसे देखते हुए आज धारा 144 लगा दी गई है। सचिव स्तर के अधिकारी प्रशांत कुमार की गृह विभाग ने प्रतिनियुक्ति की है।

31 Jan 20249:05:32 AM

आज फिर विधायकों को जुटने का आदेश

Jharkhand News Live: सत्तारूढ़ दलों के ज्यादातर विधायक रांची में जमे हैं। उन्होंने एकजुटता भी प्रदर्शित की है और निर्णय लेने के लिए हेमंत सोरेन को अधिकृत किया है। विधायकों से हस्ताक्षर लिए गए हैं ताकि विपरीत परिस्थितियों में अन्य विकल्पों पर निर्णय लिया जा सके। आज विधायकों को एक बार फिर 11 बजे सीएम आवास बुलाया गया है।

31 Jan 20248:49:48 AM

Hemant Soren Live: हेमंत सोरेन से ईडी की पूछताछ पर कांग्रेस ने भाजपा पर बोला हमला

Hemant Soren ED Live: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की ईडी जांच पर कांग्रेस नेता अजॉय कुमार ने कहा कि ईडी-सीबीआई अब सामने हैं। वे वही करते हैं जो भाजपा चाहती है। अगर किसी राज्य के सीएम को इस तरह परेशान किया जाता है और झूठे मामलों में फंसाया जाता है।

क्या इन 9 वर्षों में किसी भी भाजपा मंत्री पर छापा मारा गया है? चुनाव आ रहे हैं, इसलिए वे सभी को तोड़ना चाहते हैं।

31 Jan 20248:44:56 AM

Hemant Soren Live: हेमंत सोरेन से आज ईडी करेगी पूछताछ

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आज ईडी एक बार फिर से पूछताछ करेगी। बता दें कि ईडी की टीम रांची में दोपहर 1 बजे सीएम आवास पहुंचेगी और कथित जमीन घोटाले से मनी लॉन्ड्रिंग केस में पूछताछ करेगी।