News TOP STORIES अन्तर्राष्ट्रीय आगरा

मोरबी दुर्घटना समीक्षा बैठक के बाद आज पीएम का दौरा, गुजरात में कल रहेगा राजकीय शोक


गांधीनगर, । मोरबी जिले में मच्छू नदी पर बना केबल ब्रिज हादसे में अबतक 135 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। खोज और बचाव का काम अभी भी जारी है। वहीं यह मामला अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। शीर्ष अदालत में इसको लेकर एक याचिका दायर की गई है। जिसके बाद अब इस मामले में 14 नवंबर को सुनवाई करने के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार देर रात गांधीनगर राजभवन में मोरबी पुल हादसे को लेकर समीक्षा बैठक की। बैठक में पीएम ने मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, गृह राज्यमंत्री हर्ष संघवी और आला अधिकारियों से हादसे की जानकारी ली और लोगों की पूरी मदद करने के निर्देश दिए। बैठक में दो नवंबर को प्रदेश में राजकीय शोक रखने का फैसला किया गया। पीएम मोदी आज दोपहर मोरबी पीड़ित परिवारों से मिलने जाएंगे।

  • 02:03 PM, 01 Nov 2022

    2 नवंबर को गुजरात में नहीं होगा किसी कार्यक्रम का आयोजन

    मोरबी त्रासदी में मारे गए लोगों के लिए 2 नवंबर को गुजरात में राज्यव्यापी शोक मनाया जाएगा। 2 नवंबर को राज्य के सभी सरकारी भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा और कोई भी सरकारी सार्वजनिक समारोह, स्वागत या मनोरंजन कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जाएगा।

  • 01:43 PM, 01 Nov 2022

    पुल को रखरखाव के लिए करीब 8 महीने से किया गया था बंद

    गुजरात के मोरबी जिले में केबल पुल टूटने से 134 की दर्दनाक मौत हो चुकी है। 100 से अधिक अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुल को रखरखाव के लिए करीब 8 महीने से बंद कर दिया गया था और मरम्मत का काम एक निजी एजेंसी द्वारा पूरा किया जा रहा था।

  • 01:32 PM, 01 Nov 2022

    घटना की जांच के लिए पांच सदस्यीय समिति का हुआ गठन

    गुजरात सरकार ने पुल गिरने की घटना की जांच के लिए पांच सदस्यीय समिति का गठन किया है। पुलिस ने यह भी बताया कि प्रबंधन एजेंसी ने पुल की उचित देखभाल और गुणवत्ता की जांच नहीं की और गंभीर लापरवाही दिखाते हुए 26 अक्टूबर को इसे लोगों के लिए खोल दिया।

  • 01:20 PM, 01 Nov 2022

    मिस्र ने मोरबी हादसे पर भारत के प्रति व्यक्त की अपनी संवेदना

    मिस्र ने मंगलवार को गुजरात के मोरबी में पुल गिरने के पीड़ितों के प्रति संवेदना व्यक्त की। मिस्र के विदेश मंत्रालय द्वारा जारी एक बयान में भारत को  मित्र देश बताया और गुजरात राज्य में एक पुल के ढहने के संबंध में पीड़ितों के परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना और सहानुभूति व्यक्त की है।

  • 01:13 PM, 01 Nov 2022

    अहमदाबाद के ओरेवा फार्म को किया गया बंद, कंपनी के मैनेजर समेत 9 लोगों को किया गया गिरफ्तार

    अहमदाबाद के ओरेवा फार्म को किया गया बंद, कंपनी के मैनेजर समेत 9 लोगों को किया गया गिरफ्तार

    गुजरात के MorbiBridgeCollapse के बाद अहमदाबाद के ओरेवा फार्म को बंद कर दिया गया है। इस मामले में ओरेवा कंपनी के मैनेजर समेत 9 लोगों को आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है।

  • 01:04 PM, 01 Nov 2022

    2 नवंबर को गुजरात में रहेगा राज्यव्यापी शोक

    मोरबी जिले में माच्छू नदी पर बना केबल ब्रिज हादसे में अबतक 135 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। मोरबी त्रासदी में मारे गए लोगों के लिए 2 नवंबर को गुजरात में राज्यव्यापी शोक रहेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में गांधीनगर राजभवन में हुई उच्च स्तरीय बैठक में यह फैसला लिया गया।

  • 12:53 PM, 01 Nov 2022

    अधिकतर लोगों की मृत्यु डूबने के कारण ही हुई – डॉ. प्रदीप दुधरेजिया

    मोरबी जिले में माच्छू नदी पर बना केबल ब्रिज हादसे में अबतक 135 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। मोरबी सिविल अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक, डॉ. प्रदीप दुधरेजिया ने कहा, सुबह में जो शव थे उन्हें परिवारों को सौंप दिया गया, इनमें से अधिकतर की मृत्यु डूबने के कारण ही हुई है।

  • 12:45 PM, 01 Nov 2022

    अतिरिक्त चिकित्सकों की टीम को बुलाया गया – डॉ. प्रदीप दुधरेजिया

     अतिरिक्त चिकित्सकों की टीम को बुलाया गया - डॉ. प्रदीप दुधरेजिया

    मोरबी सिविल अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक, डॉ. प्रदीप दुधरेजिया ने कहा,रात से ही अस्पताल में मेडिकल व्यवस्था शुरू हो गई थी, आस पास के जितने भी जिला अस्पताल हैं वहां से अतिरिक्त चिकित्सकों की टीम को यहां बुलाया गया। एंबुलेंस घटना वाले स्थान पर पहुंच चुके थे।

  • 12:24 PM, 01 Nov 2022

    सीएम भूपेंद्र पटेल ने मोरबी हादसे के पीड़ितों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की

    राजस्थान के बांसवाड़ा में मानगढ़ धाम की गौरव कथा कार्यक्रम में गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल ने कहा, मैं मोरबी हादसे के पीड़ितों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं। सभी प्रभावित परिवारों को दर्द सहने की शक्ति मिले।

  • 12:14 PM, 01 Nov 2022

    मोरबी के एक चश्मदीद ने बताई हादसे वाले दिन की कहानी

    मोरबी हादसे की कहानी एक चश्मदीद ने बताई, कहा- पुल के गिरने पर लगभग 500 लोग उस पर सवार थे। उन्होंने आगे कहा, दुर्घटना के समय पुल पर लगभग 500 लोग थे, अचानक यह गिर गया और हम सभी पानी में गिर गए। करीब एक घंटे तक मैं पानी में रहा।

  • 11:42 AM, 01 Nov 2022

    मोरबी में हुए हादसे में मृतकों के परिवारों के प्रति मेरी संवेदना- सीएम भूपेंद्र पटेल

    मोरबी में हुए हादसे में मृतकों के परिवारों के प्रति मेरी संवेदना- सीएम भूपेंद्र पटेल

    मानगढ़ की गौरव गाथा कार्यक्रम में गुजरात CM भूपेंद्र पटेल ने कहा, गुजरात के मोरबी में हुए हादसे में मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं, मैं PM का आभार व्यक्त करता हूं कि वे संकट की इस घड़ी में हमारे साथ खड़े रहे। साथ ही NDRF,सेना , एयर फोर्स, आपदा प्रबंधन ने लगातार काम किया।

  • 11:39 AM, 01 Nov 2022

    मोरबी हादसे पर संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने जताया दुख

    संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने गुजरात के मोरबी शहर में पुल टूटने की घटना पर शोक जताया है। गुटेरेस ने पीड़ितों और घायलों के परिवारवालों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।

  • 11:33 AM, 01 Nov 2022

    नदी के तल में अभी और मिल सकते हैं शव – NDRF कमांडेंट

    एनडीआरएफ कमांडेंट वीवीएन प्रसन्ना कुमार का कहना है कि नदी के तल में कुछ शवों के फंसे होने की आशंका है। इसलिए हमने आज फिर से खोज व बचाव अभियान शुरू किया है।

  • 11:25 AM, 01 Nov 2022

    मोरबी हादसे में खोज और बचाव अभियान अभी भी जारी

    गुजरात के मोरबी हादसे में खोज और बचाव अभियान अभी भी जारी है। 30 अक्टूबर को यहां मोरबी ब्रिज गिरने की घटना हुई थी। हादसे में मरने वालों की वर्तमान संख्या 135 है।

  • 10:58 AM, 01 Nov 2022

    सुप्रीम कोर्ट 14 नवंबर को याचिका पर सुनवाई के लिए राजी

    सुप्रीम कोर्ट 14 नवंबर को याचिका पर सुनवाई के लिए राजी

    गुजरात के मोरबी जिले में केबल ब्रिज गिरने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा है। शीर्ष अदालत में इसको लेकर एक याचिका दायर की गई है। सुप्रीम कोर्ट 14 नवंबर को याचिका पर सुनवाई के लिए तैयार हो गया है।

  • 10:31 AM, 01 Nov 2022

    मोरबी घटना के चश्मदीद ने बताई हादसे की कहानी

    मोरबी घटना के चश्मदीद ने बताई हादसे की कहानी

    मोरबी केबल ब्रिज हादसे में घायल हुआ एक युवक ने हादसे की कहानी बताई, चश्मदीद ने कहा, हम 6 लोग गिरे थे उसमें से 5 ही बच पाए और एक की मृत्यु हो गई। मुझे तैरना आता था तो मैंने और मेरे दोस्त ने करीब 50-60 लोगों को बचाया। लोगों को बचाने के समय मुझे भी चोटें आई हैं।

    /

  • 10:16 AM, 01 Nov 2022

    मोरबी में लगातार बचाव और तलाशी अभियान जारी

    गुजरात के मोरबी में पुल ढहने की घटना के बाद बचाव अभियान चलाने के लिए हर संभव मदद की जा रही है। गुजरात के मोरबी में घटनास्थल पर भारतीय नौसेना और NDRF द्वारा बचाव अभियान फिर से शुरू किया गया है। मरने वालों की संख्या वर्तमान में 135 है।

  • 10:07 AM, 01 Nov 2022

    सरकारी भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा और कोई समारोह नहीं होगा आयोजित- सीएम भूपेंद्र पटेल

    मोरबी हादसे की वजह से गुजरात समेत पूरे देश में शोक की लहर है। गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल ने कहा- सरकारी भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा और कोई समारोह नहीं आयोजित किया जाएगा। पीएम द्वारा की गई बैठक में निर्णय लिया गया कि दो नवंबर को प्रदेश में राजकीय शोक रखा जाएगा।

  • 09:50 AM, 01 Nov 2022

    राजस्थान सीएम अशोक गहलोत ने अपनी सभी यात्राएं की स्थगित

    राजस्थान सीएम अशोक गहलोत ने मोरबी हादसे को देखते हुए अपनी सभी यात्राएं स्थगित कर दी हैं। उन्होंने कहा, आज हमारी 5 यात्रा निकलने वाली थी लेकिन मोरबी हादसे को देखते हुए सभी यात्रा स्थगित की गई लेकिन BJP के कार्यक्रम चल रहे हैं। मुझे दुख हुआ की PM कार्यक्रम कर रहे थे। हमें उम्मीद थी कि मोरबी हादसे को देखते हुए BJP अपने कार्यक्रम स्थगित करेगी।

  • 09:39 AM, 01 Nov 2022

    गोताखोरों की मदद से ऑपरेशन फिर से शुरू किया गया- NDRF कमांडेंट, वीवीएन प्रसन्ना

    गोताखोरों की मदद से ऑपरेशन फिर से शुरू किया गया- NDRF कमांडेंट, वीवीएन प्रसन्ना

    MorbiBridgeCollapse एनडीआरएफ कमांडेंट वीवीएन प्रसन्ना कुमार ने कहा, हमने आज खोज और बचाव अभियान फिर से शुरू किया है। आशंका है कि कुछ शव नदी के तल पर हो सकते हैं, इसलिए हमने अपने ऐसे गोताखोरों की मदद ली है जो नदी में गहरे उतर सकते हैं। इन सभी गोताखोरों की मदद से ऑपरेशन फिर से शुरू किया गया है।

  • 09:24 AM, 01 Nov 2022

    मोरबी में मच्छू नदी पुल दुर्घटना में मरने वालों की संख्या 135

    मोरबी में मच्छू नदी पुल दुर्घटना में मरने वालों की संख्या 135

    मोरबी जिला कलेक्टर ने समाचार एजेंसी एएनआई को जानकारी देते हुए बताया कि मोरबी में मच्छू नदी पुल दुर्घटना में मरने वालों की संख्या 135 हो गई है। जिला कलेक्टर ने कहा, कुछ समय पहले जिला अस्पताल में एक और घायल की मौत के साथ, मरने वालों की संख्या 135 हो गई है। कुल 14 व्यक्ति अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं। एक व्यक्ति के अभी भी लापता होने की खबर है, उसकी तलाश की जा रही है।

  • 09:17 AM, 01 Nov 2022

    MorbiBridgeCollapse पर जांच शुरू करने के लिए सुप्रीम कोर्ट में दायर हुई एक याचिका

    MorbiBridgeCollapse पर जांच शुरू करने के लिए सुप्रीम कोर्ट में दायर हुई एक याचिका

    सुप्रीम कोर्ट में दायर एक याचिका में #MorbiBridgeCollapse पर जांच शुरू करने के लिए एक शीर्ष अदालत के सेवानिवृत्त न्यायाधीश की देखरेख में एक न्यायिक आयोग को तुरंत नियुक्त करने का निर्देश देने की मांग की गई है। एक वकील द्वारा दायर याचिका राज्य सरकारों को पर्यावरणीय व्यवहार्यता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुराने और जोखिम भरे स्मारकों, पुलों के सर्वेक्षण और जोखिम मूल्यांकन के लिए समिति बनाने के निर्देश देने की मांग करती है।

  • 08:59 AM, 01 Nov 2022

    मोरबी में घटनास्थल पर तलाशी और बचाव अभियान जारी

    गुजरात में मोरबी की घटना वाली जगह पर खोज और बचाव कार्य जारी है। भारतीय तटरक्षक बल, स्थानीय प्रशासन और अन्य एजेंसियों के साथ घटनास्थल पर तलाशी और बचाव अभियान चलाया जा रहा है।

  • 08:54 AM, 01 Nov 2022

    गुजरात में मोरबी की घटना वाली जगह पर खोज और बचाव कार्य जारी

    गुजरात के मोरबी में घटनास्थल पर भारतीय नौसेना और NDRF द्वारा बचाव अभियान फिर से शुरू किया गया।

  • 08:33 AM, 01 Nov 2022

    पुल मरम्मत का कार्य घड़ियों को ठीक करने वाले एक पुरानी कंपनी को दी गई- नितिन पटेल

    गुजरात के पूर्व उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल ने कहा कि मोरबी मच्छू नदी पुल मरम्मत का कार्य ओरेवा एजेंसी को मोरबी नगर पालिका द्वारा दिया गया था। उन्होंने आगे कहा, ओरेवा घड़ियों को ठीक करने के लिए एक पुरानी कंपनी है, लेकिन केवल मोरबी नगरपालिका ही जानती है कि उसने किस योग्यता के आधार पर पुल के नवीनीकरण का काम सौंपा है।

  • 08:24 AM, 01 Nov 2022

    पुल का नवीनीकरण मोरबी प्रशासन द्वारा किया गया – गुजरात के पूर्व सीएम नितिन पटेल

    पुल का नवीनीकरण मोरबी प्रशासन द्वारा किया गया - गुजरात के पूर्व सीएम नितिन पटेल

    गुजरात के पूर्व उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल ने गुजरात सरकार के किसी भी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष भूमिका के दावों का खंडन किया और कहा कि पुल का नवीनीकरण और उद्घाटन मोरबी प्रशासन द्वारा किया गया था।

  • 08:08 AM, 01 Nov 2022

    मोरबी घटनास्थल पर बचाव अभियान फिर से शुरू

    मोरबी घटनास्थल पर बचाव अभियान फिर से शुरू

    गुजरात के मोरबी की घटनास्थल पर बचाव अभियान फिर से शुरू किया गया। भारतीय नौसेना और एनडीआरएफ की टीमें हुईं तैनात।

  • 07:52 AM, 01 Nov 2022

    गुजरात में मोरबी दुर्घटना के बाद फेरी बोट सेवाओं की बढ़ी सुरक्षा

    गुजरात में मोरबी दुर्घटना के बाद फेरी बोट सेवाओं की बढ़ी सुरक्षा

    गुजरात में मोरबी दुर्घटना के बाद ओखा और बेट द्वारका के बीच चलने वाली फेरी सेवाओं में नए सुरक्षा नियम लागू किए गए। SDM ने बताया,फेरी बोट की कैपेसिटी के हिसाब से लोगों को बैठाया जा रहा। सभी फेरी बोट में लाइफ जैकेट और बचाव के सभी यंत्र होने पर ही हम बोट को रवाना कर रहें।

  • 07:44 AM, 01 Nov 2022

    प्रधानमंत्री कल हो गए थे भावुक

    बीते दिन बनासकांठा के थरड़ में 8,000 करोड़ से अधिक की कई परियोजनाओं की आधारशिला रखते हुए दर्शकों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री भावुक हो गए थे। पीएम मोदी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा था कि मोरबी हादसे के बाद मैं बहुत व्यथित हूं।

  • 07:43 AM, 01 Nov 2022

    प्रियंका चोपड़ा ने मोरबी ब्रिज गिरने की घटना में लोगों की मौत पर जताया दुख

    अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने मंगलवार को गुजरात के मोरबी में मच्छू नदी पुल दुर्घटना में लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया। इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए, प्रियंका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पर एक नोट साझा किया, जिसे उन्होंने कैप्शन दिया, बहुत दिल दहला देने वाला … गुजरात में पुल गिरने से प्रभावित सभी लोगों के प्रति मेरी संवेदना है। उन्होंने आगे कहा, घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए प्रार्थना करती हूं। मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं आज शोक करने वाले परिवारों के साथ हैं।

    /

  • 07:15 AM, 01 Nov 2022

    बचाव एवं राहत प्रयासों में कोई ढिलाई नहीं बरती जाएगी: पीएम

    गुजरात हादसे को लेकर बैठक में प्रधानमंत्री मोदी ने दुख जताया और कहा कि बचाव एवं राहत प्रयासों में कोई ढिलाई नहीं बरती जाएगी। पीएम मोदी ने कहा कि गुजरात सरकार रविवार शाम से राहत और बचाव अभियान चला रही है। केंद्र भी राज्य सरकार को हर संभव मदद कर रहा है।

  • 07:00 AM, 01 Nov 2022

    अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने भी जताया शोक

    अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने भी जताया शोक

    अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने भी गुजरात के मोरबी में हुए हादसे पर शोक जताया है। उन्होंने कहा कि हम भारत के लोगों के साथ खड़े हैं जो गुजरात में विनाशकारी पुल गिरने के पीड़ितों का दुख समझ रहे हैं।

  • 06:53 AM, 01 Nov 2022

    सांसद के रिश्तेदार भी हुए हादसे का शिकार

    गुजरात में हुए पुल हादसे में भाजपा सांसद मोहन कुंडारिया पूरी रात पीड़ितों की मदद करते रहे।  बाद में उन्हें पता चला कि इस हादसे में उनके 12 रिश्तेदारों की मौत हो गई।

  • 06:32 AM, 01 Nov 2022

    9 लोगों को गिरफ्तार किया गया

    गुजरात के मोरबी जिले में मच्छू नदी पर केबल पुल गिरने से 134 लोगों की मौत हो गई। मामले में सोमवार को 9 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया। राजकोट रेंज के पुलिस महानिरीक्षक के अनुसार घटना से संबंधित अन्य लोगों की तलाश जारी है।

  • 06:24 AM, 01 Nov 2022

    जो बाइडन ने गुजरात के मोरबी में हुए पुल हादसे पर दुख जताया

    जो बाइडन ने गुजरात के मोरबी में हुए पुल हादसे पर दुख जताया

    अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने बीते दिन गुजरात के मोरबी जिले में हुए पुल हादसे पर दुख जताया। पुल गिरने से जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों के प्रति उन्होंने गहरी संवेदना भी व्यक्त की। बाइडन ने इसी के साथ कहा कि वह हमेशा कि तरह आज भी भारत के साथ है।

  • 06:20 AM, 01 Nov 2022

    दो नवंबर को प्रदेश में राजकीय शोक

    पीएम द्वारा की गई बैठक में निर्णय लिया गया कि दो नवंबर को प्रदेश में राजकीय शोक रखा जाएगा।मोदी आज दोपहर मोरबी में पीड़ित परिवारों से मिलने जाएंगे। मोदी ने बीते दिन अपना रोड शो रद कर दिया।

  • 06:05 AM, 01 Nov 2022

    राजभवन में पीएम ने की समीक्षा बैठक, आज जाएंगे मोरबी

    राजभवन में पीएम ने की समीक्षा बैठक, आज जाएंगे मोरबी

    प्रधानमंत्री मोदी ने गांधीनगर राजभवन में मोरबी पुल हादसे को लेकर समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने आला अधिकारियों से हादसे की जानकारी ली और लोगों की पूरी मदद करने के निर्देश दिए। बैठक में निर्णय लिया गया कि दो नवंबर को प्रदेश में राजकीय शोक रखा जाएगा।