Latest News खेल राष्ट्रीय

IND vs NZ 3rd T20I : अर्शदीप ने दिलाई भारत को पहली सफलता, फिन एलन 3 रन बनाकर आउट


नई दिल्ली, भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच मैक्लीन पार्क, नेपियर में खेला जा रहा है। न्यूजीलैंड के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।

सीरीज में पहले ही 1-0 की बढ़त बना चुकी टीम की कोशिश इस मैच को जीत कर सीरीज पर कब्जा करने की होगी। वहीं दूसरी तरफ केन विलियमसन की अनुपस्थिति में न्यूजीलैंड की टीम कमजोर नजर आ रही है और वह इस मैच को जीतकर सीरीज में बराबरी करना चाहेगी।

युवाओं से सजी हार्दिक के नेतृत्व में सजी टीम इंडिया के पास एक और सीरीज फतह करने का सुनहरा मौका है। इस सीरीज का पहला मैच बारिश के कारण रद हो गया था जबकि दूसरे मैच में सूर्यकुमार यादव को शो दिखा और टीम ने 65 रन के बड़े अंतर से मुकाबला जीत लिया था। उस मैच में सूर्यकुमार यादव ने 51 गेंद पर 111 रन की विस्फोटक पारी खेली थी।

एक बदलाव के साथ टीम इंडिया

इस मैच में टीम इंडिया एक बदलाव के साथ उतरी है। वाशिंगटन सुंदर के स्थान पर हर्षल पटेल को पहली बार टीम में शामिल किया गया है।

भारत की प्लेइंग इलेवन
ईशान किशन, रिषभ पंत (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, हार्दिक पांड्या (कप्तान), दीपक हुड्डा, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल।

न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन

फिन एलेन, डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), मार्क चैपमैन, ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिशेल, जिमी नीशम, मिशेल सेंटनर, एडम मिल्ने, ईश सोढ़ी, टिम साउथी (कप्तान), लॉकी फर्ग्यूसन

  • 01:04 PM, 22 Nov 2022

    चौथा ओवर रहा न्यूजीलैंड के नाम

    अर्शदीप के इस ओवर में कीवी प्लेयरों ने 19 रन लिए। इस ओवर में तीन चौके और एक छक्का लगा। इन 19 रनों की बदौलत न्यूजीलैंड का स्कोर 4 ओवर के बाद एक विकेट के नुकसान पर 30 रन हो गया है।

  • 12:57 PM, 22 Nov 2022

    NZ Live Score: 3 over 1 wicket 11 run

    तीसरा ओवर भी भारत के नाम रहा। भुवनेश्वर ने अपने दूसरे ओवर में मात्र दो रन खर्च किए।

  • 12:52 PM, 22 Nov 2022

    भारत के नाम रहा दूसरा ओवर

    दूसरा ओवर भारत के नाम रहा। इस ओवर में अर्शदीप सिंह ने केवल 5 रन दिए और फिन एलन का महत्वपूर्ण विकेट हासिल किया।

  • 12:50 PM, 22 Nov 2022

    न्यूजीलैंड को लगा पहला झटका, फिन एलन हुए आउट

    न्यूजीलैंड की टीम की शुरुआत एक बार फिर अच्छी नहीं रही है। दूसरे ओवर की तीसरी गेंद पर उसे फिन एलन के रूप में पहला झटका लगा, जिन्हें 3 रन के निजी स्कोर पर अर्शदीप ने एलबीडब्ल्यू आउट किया।

  • 12:45 PM, 22 Nov 2022

    भुवनेश्वर कुमार ने किया पहला ओवर

    भारत की तरफ से तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने गेंदबाजी की शुरुआत की। उन्होंने इस ओवर में 4 रन दिए। फिन एलन और कॉनवे ने की है पारी की शुरुआत

  • 12:42 PM, 22 Nov 2022

    न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी जारी

    फिन एलन और डेवॉन कॉनवे ने की है न्यूजीलैंड की तरफ से पारी की शुरुआत। इससे पहले टिम साउथी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था।

  • 12:20 PM, 22 Nov 2022

    टॉस के बाद एकबार फिर बारिश शूरू

    टॉस के बाद फिर से बारिश शुरू हो गई है और मैदान के कुछ हिस्से पर फिर से कवर लगाए जा रहे हैं। हालांकि यह अधिक तेज नहीं है और उम्मीद है कि मैच जल्द ही शुरू होगा।

  • 12:15 PM, 22 Nov 2022

    न्यूजीलैंड का प्लेइंग इलेवन

    फिन एलेन, डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), मार्क चैपमैन, ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिशेल, जिमी नीशम, मिशेल सेंटनर, एडम मिल्ने, ईश सोढ़ी, टिम साउथी (कप्तान), लॉकी फर्ग्यूसन

  • 12:14 PM, 22 Nov 2022

    टीम इंडिया का प्लेइंग इलेवन

    ईशान किशन, रिषभ पंत (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, हार्दिक पांड्या (कप्तान), दीपक हुड्डा, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल।

  • 12:08 PM, 22 Nov 2022

    एक बदलाव के साथ उतरी है टीम इंडिया

    इस मैच में टीम इंडिया एक बदलाव के साथ उतरी है। वाशिंगटन सुंदर के स्थान पर पहली बार हर्षल पटेल को मौका मिला है।

  • 12:02 PM, 22 Nov 2022

    टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करेगा न्यूजीलैंड

    न्यूजीलैंड के कप्तान टिम साउथी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। इस मैच में केन विलियमसन नहीं खेल रहे हैं।

  • 11:58 AM, 22 Nov 2022

    हेड टू हेड में भारत का पलड़ा भारी

    हेड टू हेड मुकाबलों की बात करें तो टीम इंडिया का पलड़ा भारी है। अब तक खेले गए 21 मुकाबलों में 12 में भारत ने जबकि केवल 9 मैच में न्यूजीलैंड ने बाजी मारी है।

  • 11:47 AM, 22 Nov 2022

    बारिश रुक चुकी है, जल्द हो सकता है टॉस

    इस वक्त बारिश रुक चुकी है और मैदान पर ग्राउंड्स स्टाफ काम कर रहे हैं, उम्मीद है जल्द ही टॉस हो पाएगा और फैंस को एक रोमांचक मैच देखने को मिलेगा।

  • 11:42 AM, 22 Nov 2022

    हार्दिक के पास बतौर कप्तान दूसरी सीरीज जीतने का मौका

    हार्दिक पांड्या इस मैच को जीतकर सीरीज जीतने की कोशिश करेंगे। यदि वह ऐसा करने में कामयाब हो जाते हैं तो बतौर कप्तान न्यूजीलैंड की धरती पर यह उनकी पहली सीरीज जीत होगी। इससे पहले उन्होंने आयरलैंड के खिलाफ भी बतौर कप्तान सीरीज जीती थी।

  • 11:33 AM, 22 Nov 2022

    भुवनेश्वर बना सकते हैं इस मैच में रिकॉर्ड

    टीम इंडिया के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार के पास इस मैच में एक साल में सर्वाधिक विकेट का रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका है। वह फिलहाल इस उपलब्धि से 3 विकेट दूर हैं।

  • 11:15 AM, 22 Nov 2022

    नए कप्तान के नेतृत्व में उतरेगी न्यूजीलैंड की टीम

    न्यूजीलैंड की टीम इस मैच में टिम साउथी के नेतृत्व में मैदान पर उतरेगी। केन विलियमसन इस मैच में उपलब्ध नहीं हैं। टीम की कोशिश होगी कि वह जीत दर्ज कर सीरीज को बराबरी पर खत्म करे।

  • 11:10 AM, 22 Nov 2022

    नेपियर में पहली बार T20I मैच खेलेगी टीम इंडिया

    नेपियर के मैक्लीन पार्क से टीम इंडिया की अच्छी यादें जुड़ी हैं लेकिन T20I में टीम पहली बार इस मैदान में उतरेगी। इससे पहले इस मैदान पर टीम 7 वनडे और 2 टेस्ट मैच खेल चुकी है।