News TOP STORIES नयी दिल्ली स्वास्थ्य

12 राज्‍यों में 80% सक्रिय मामले, देशभर में पॉजिटिविटी रेट हुआ इतना कम


  1. नई दिल्‍ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने जानकारी देते हुए कहा कि देश में सक्रिय मामलों में कमी देखी जा रही है। 3 मई को रिकवरी रेट 81.3% थी जिसके बाद रिकवरी में सुधार हुआ है। अब रिकवरी रेट 83.83% है। 75% मामले 10 राज्यों से आ रहे हैं और कुल सक्रिय मामलों का 80% सिर्फ 12 राज्यों में है।

लव अग्रवाल ने कहा, ” देश में 11 राज्य ऐसे हैं, जहां 1 लाख से भी ज्यादा सक्रिय मामले हैं। 8 राज्यों में 50,000 से 1 लाख के बीच सक्रिय मामलों की संख्या बनी हुई है। 17 राज्य ऐसे हैं, जहां 50,000 से भी कम सक्रिय मामलों की संख्या बनी हुई है।” उन्‍होंने कहा, ”हम रोकथाम का प्रयास काम कर रहे हैं। भारत में समग्र पॉजिटिव दर, जो पिछले सप्ताह 21.9% थी, अब गिरकर 19.8% हो गई है। दिल्ली, छत्तीसगढ़, दमन और दीव, हरियाणा और मध्य प्रदेश ने पॉजिटिव मामले में बड़ी गिरावट दर्ज की है।”

स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी देते हुए कहा कि महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ और गुजरात में जहां कोविड मामले काफी ज्यादा है, यहां पिछले 1 सप्ताह में सक्रिय मामलों में कमी आई है। तमिलनाडु में पिछले 1 सप्ताह में सक्रिय मामलों में बढ़ोतरी हुई है। देश में 24 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश ऐसे हैं, जहां 15% से ज्यादा पॉजिटिविटी रेट है। 5-15% पॉजिटिविटी रेट 10 राज्‍यों में है। 5% से कम पॉजिटिविटी रेट 3 राज्‍यों में है। पिछले 1 सप्ताह में 18 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश पॉजिटिविटी रेट कम हुई है। देशभर में पॉजिटिविटी रेट जो 21.9% थी, वो अब 19.8% रह गई है।

बढ़ रहा है फंगस संक्रमण
एम्‍स निदेशक रणदीप गुलेरिया ने कहा कि म्यूकोर्मिकोसिस नामक काला कवक संक्रमण कोई नया संक्रमण नहीं है, लेकिन कोविड-19 और इसके मामलों की संख्या अचानक बढ़ गई है। इस फंगल संक्रमण के बीजाणु हवा में, मिट्टी में और कभी-कभी भोजन में मौजूद होते हैं। इसलिए मास्क पहनना बहुत महत्वपूर्ण है, खासकर यदि आप किसी निर्माण स्थल पर जाते हैं।