Latest News खेल

Ranji Trophy Final: सरफराज खान ने मुंबई को मुश्किल से निकाला, रणजी फाइनल में खेली धमाकेदार पारी


नई दिल्ली, । रणजी ट्राफी के फाइनल में भी सरफराज का शानदार प्रदर्शन जारी है। मैच के दूसरे दिन सरफराज ने कार्तिकेय कुमार की गेंद पर चौका मारकर अपना शतक पूरा किया। उन्होंने 190 गेंदों पर अपनी यह सेंचुरी पूरी की। सरफराज ने इस शतकीय पारी में 12 चौके लगाए जबकि उनकी इस पारी में एक भी छक्का शामिल नहीं है। उनकी शतकीय पारी के दम पर मुंबई एक मजबूत स्कोर की ओर बढ़ रही है। इससे पहले उन्होंने अपना अर्धशतक 152 गेंदों पर पूरा किया था। अर्धशतक से शतक तक का सफर उन्होंने तेजी से पूरा किया और इसके लिए केवल 38 गेंद लिए।

शतक बनाकर भावुक हुए सरफराज

सरफराज खान के लिए यह सीजन किसी ड्रीम सीजन की तरह रहा है। रणजी ट्राफी 2021-22 की बात करें तो यह उनका चौथा शतक है। शतक लगाने के बाद सरफराज की खुशी देखने लायक थी। वो अपने शतक को सेलिब्रेट करते हुए भावुक भी नजर आए। मुंबई ने पहले दिन बनाए थे 248 रन पहले दिन के खेल की बात करें तो मुंबई ने यशस्वी जायसवाल के 78 और पृथ्वी शा के 47 रन की पारी दम पर 5 विकेट खोकर 248 रन बनाए थे। पहले दिन के खेल खत्म होने तक शम्स मुलानी 12 और सरफराज खान 40 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे।