News TOP STORIES खेल राष्ट्रीय

WPL Auction : स्मृति मंधाना 3.4 करोड़ में RCB की हुई, ऐश्ली गार्डनर भी हुई मालामाल


  1. नई दिल्ली, भारत में महिला क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए एक बड़ा कदम उठाया गया है। महिला प्रीमियर लीग में खिलाड़‍ियों की नीलामी का आयोजन मुंबई के जियो वर्ल्‍ड कंवेंशन सेंटर पर शुरू होने जा रहा है। याद दिला दें कि महिला प्रीमियर लीग का उद्घाटन संस्‍करण 4 मार्च से शुरू होगा और फाइनल मैच 26 मार्च को खेला जाएगा।

महिला आईपीएल में कुल टीमों की संख्या 5 है। प्रत्येक टीम को खिलाड़ियों को खरीदने के लिए नीलामी में 12 करोड़ की राशि मिली है। नीलामी में पहले 409 खिलाड़ियों को शॉर्ट लिस्ट किया गया था, बाद में 39 और नाम जोड़े गए हैं। इससे अब खिलाड़ियों की संख्या 448 हो गई है।

जिन 39 खिलाड़ियों को नीलामी की सूची में जोड़ा गया है। उनमें 23 खिलाड़ी भारत से हैं, जबकि 8 थाईलैंड से हैं। सूची में इंग्लैंड के 4, स्कॉटलैंड के 2 और ऑस्ट्रेलिया और नीदरलैंड के एक-एक खिलाड़ी शामिल हैं।

कुछ महत्वपूर्ण तथ्य

  • नीलामी में शामिल खिलाड़ियों की कुल संख्या: 409+39
  • नीलामी में भारतीय खिलाड़ियों की कुल संख्या: 246+23
  • विदेशी खिलाड़ियों की कुल संख्या: 163+16
  • एसोसिएट देश के खिलाड़ियों की संख्या: 8
  • कैप्ड खिलाड़ियों की कुल संख्या: 202
  • अनकैप्ड खिलाड़ियों की कुल संख्या: 199
  • सभी 5 टीमों में उपलब्ध अधिकतम स्लॉट: 90
  • अधिकतम विदेशी खिलाड़ियों के स्लॉट उपलब्ध: 30
  • टीमों द्वारा खरीदे जा सकने वाले खिलाड़ियों की संख्या: 15-18, 7 विदेशी खिलाड़ियों के साथ

गौरतलब हो कि खिलाड़ियों को चार बेस प्राइस कैटेगरी में बांटा गया है। पहला बेस प्राइस 50 लाख से अधिक, इसमें कुल 24 भारतीय खिलाड़ी और 13 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। दूसरी बेस प्राइस कैटेगरी 40 लाख रुपये की है। तीसरी बेस प्राइस कैटेगरी 30 लाख रुपये की है। वहीं, चौथी कैटेगरी 10 लाख रुपये से 20 लाख रुपये के बीच है। इसमें अनकैप्ड खिलाड़ियों को शामिल किया गया है।

बता दें कि 50 लाख रुपये की बेस प्राइस कैटेगरी में प्रमुख भारतीय खिलाड़ियों में हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना, दीप्ति शर्मा, शेफाली वर्मा शामिल हैं। वहीं, विदेशी खिलाड़ियों में एलिस पेरी, सोफी एक्लेस्टोन, सोफी डिवाइन, डिआंड्रा डॉटिन का नाम शामिल हैं।

  • 03:33 PM, 13 Feb 2023

    WPL Auction Live: शबनम स्माइल

    दक्षिण अफ्रीका की गेंदबाज शबनम का बेस प्राइस 40 लाख। दिल्ली कैपिट्ल्स और यूपी वॉरियर्स के बीच जंग। यूपी वॉरियर्स ने 1 करोड़ में जंग जीती। शबनम यूपी की तरफ से खेलेंगी।

  • 03:31 PM, 13 Feb 2023

    WPL Auction Live: बेथ मूनी गुजरात टीम में

    बेथ मूनी का बेस प्राइस 40 लाख। मुंबई इंडियंस और आरसीबी के बीच जंग। गुजरात ने बोली बढ़ाई। मुंबई और गुजरात में जंग जारी। गुजरात ने 2 करोड़ में खरीदा।

  • 03:28 PM, 13 Feb 2023

    WPL Auction Live: ताहलिया मैक्ग्रा यूपी टीम में शामिल

    ताहलिया मैक्ग्रा का बेस प्राइस 40 लाख। गुजरात जायंट्स और दिल्ली कैपिट्ल्स के बीच जंग। यूपी वॉरियर्स ने बोली बढ़ाई। 1.4 करोड़ में यूपी की हुई ताहलिया मैक्ग्रा।

  • 03:26 PM, 13 Feb 2023

    WPL Auction Live: नटालिया सिल्वर

    नटालिया सिल्वर का बेस प्राइस 50 लाख। दिल्ली कैपिट्ल्स और यूपी में जंग। मुंबई ने बोली बढ़ाई। यूपी वॉरियर्स और मुंबई में जंग। मुंबई ने सिल्वर को 3.2 करोड़ में अपनी टीम में शामिल किया।

  • 03:22 PM, 13 Feb 2023

    WPL Auction Live: रेणुका सिंह

    रेणुका सिंह का बेस प्राइस 50 लाख। दिल्ली कैपिटल्स और आरसीबी में जंग। आरसीबी ने 1.5 करोड़ में रेणुका को पहले गेंदबाज के रुप में अपनी टीम में शामिल किया।

  • 03:20 PM, 13 Feb 2023

    WPL Auction Live: दीप्ति शर्मा यूपी की टीम में

    दीप्ति शर्मा का बेस प्राइस 50 लाख। दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात में जंग। मुंबई भी उतरी जंग। दिल्ली और मुंबई में जंग जारी। यूपी वॉरियर्स और मुंबई में जंग जारी। यूपी वॉरियर्स ने 2.6 करोड़ में दीप्ति को अपने खेमे शामिल किया।

  • 03:15 PM, 13 Feb 2023

    WPL Auction Live : दूसरे दौरा की निलामी शुरू

    ब्रेक के बाद दूसरे दौरा की निलामी जारी। पहले दौर में एक खिलाड़ी अनसोल्ड रही।

  • 03:04 PM, 13 Feb 2023

    WPL Auction Live: अब तक सिर्फ एक खिलाड़ी अनसोल्ड

    हेली मैथ्यूज रही अनसोल्ड। हेली मैथ्यूज का बेस प्राइस 40 लाख था। किसी भी टीम ने नहीं खरीदा।

  • 03:01 PM, 13 Feb 2023

    WPL Auction Live: सोफी हुईं यूपी की

    सोफी का बेस प्राइस 50 लाख। यूपी वॉरियर्स ने 1.80 करोड़ में खरीदा। यूपी और गुजरात में जंग चली थी।

  • 02:58 PM, 13 Feb 2023

    WPL Auction Live: ऐलिश पैरी आरसीबी में

    ऐलिश पैरी का बेस प्राइस 50 लाख। ऑस्ट्रेलिया की ऑलराउंडर को अपने पक्ष में करने के लिए आरसीबी और दिल्ली कैपिट्ल्स में जंग। आरसीबी ने 1.70 करोड़ में खरीदा।

  • 02:57 PM, 13 Feb 2023

    WPL Auction Live: ऐश्ली गार्डनर के लिए जंग

    ऐश्ली गार्डनर का बेस प्राइस 50 लाख रुपये। यूपी वॉरियर्स और गुजरात जायंट्स में जंग। गुजरात जायंट्स ने 3.20 करोड़ में खरीदा।

  • 02:54 PM, 13 Feb 2023

    WPL Auction Live: हेली मैथ्यूज रही अनसोल्ड

    हेली मैथ्यूज का बेस प्राइस 40 लाख था। किसी भी टीम ने नहीं खरीदा।

  • 02:53 PM, 13 Feb 2023

    WPL Auction Live: सोफी डिवाइन आरसीबी में

    सोफी डिवाइन को बेस प्राइस में आरसीबी ने खरीदा। किसी और भी फ्रेंचाइजी ने अपना रुझान नहीं दिखाया।

  • 02:52 PM, 13 Feb 2023

    WPL Auction Live: दूसरा नाम हरमनप्रीत का

    हरमनप्रीत का बेस प्राइस 50 लाख। दिल्ली कैपिटल्स और आरसीबी (रॉयल चैलेंजर बैंगलोर) में जंग।मुंबई भी मैदान में। दिल्ली और मुंबई जंग जारी। यूपी वॉरियर्स ने बोली बढ़ाई। मुंबई और यूपी वॉरियर्स में जंग। 1.80 करोड़ में मुंबई ने अपने पक्ष में किया।

  • 02:48 PM, 13 Feb 2023

    WPL Auction Live: सबसे पहला नाम स्मृति मंधाना का

    स्मृति मंधाना का बेस प्राइस 50 लाख। आरसीबी और मुंबई में छिड़ी जंग। 3.40 करोड़ में स्मृति आरसीबी की हुई।

  • 02:44 PM, 13 Feb 2023

    WPL Auction Live: महिला क्रिकेट में होगा बदलाव

    बीसीसीआई के अध्यक्ष रोजर बिन्नी ने कहा कि महिला प्रीमियर लीग से महिला क्रिकेट में भी बदलाव आएगा। बीसीसीआई एक नए भविष्य की ओर बढ़ रहा है। हम सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हैं।

  • 02:40 PM, 13 Feb 2023

    WPL Auction Live : महिला प्रीमियर लीग के ऑक्शन की कार्यवाही शुरू

    बीसीसीआई सचिव जय शाह ने महिला प्रीमियर का उद्घाटन किया। थोड़ी देर में खिलाड़ियों का ऑक्शन शुरू होगा।

  • 02:25 PM, 13 Feb 2023

    WPL Auction Live : कुछ महत्वपूर्ण तथ्य

    •  नीलामी में शामिल खिलाड़ियों की कुल संख्या: 409+39
    • नीलामी में भारतीय खिलाड़ियों की कुल संख्या: 246+23
    • विदेशी खिलाड़ियों की कुल संख्या: 163+16
    • एसोसिएट देश के खिलाड़ियों की संख्या: 8
    • कैप्ड खिलाड़ियों की कुल संख्या: 202
    • अनकैप्ड खिलाड़ियों की कुल संख्या: 199
    • सभी 5 टीमों में उपलब्ध अधिकतम स्लॉट: 90
    • अधिकतम विदेशी खिलाड़ियों के स्लॉट उपलब्ध: 30
    • टीमों द्वारा खरीदे जा सकने वाले खिलाड़ियों की संख्या: 15-18, 7 विदेशी खिलाड़ियों के साथ
  • 02:15 PM, 13 Feb 2023

    WPL Auction 2023 Live : चार कैटेगरी में बांटा गया है खिलाड़ियों को

    ऑक्शन में शामिल खिलाड़ियों को चार बेस प्राइस कैटेगरी में रखा गया है। पहली 50 लाख रुपये बेस प्राइस, दूसरी 40 लाख रुपये, तीसरी 30 लाख रुपये औ चौथी 10 लाख से 20 लाख रुपये की बेस प्राइस की कैटेगरी में रखा गया है।

  • 02:00 PM, 13 Feb 2023

    ऐसा है नीलामी का हाल

    नीलामी से पहले ऐसा है हाल।

  • 01:52 PM, 13 Feb 2023

    बस कुछ पल और इंतजार

    महिला प्रीमियर लीग में खिलाड़‍ियों की नीलामी की शुरुआत कुछ समय में होने वाली है। ताजा अपडेट्स जानने के लिए हमारे साथ यहां बने रहिये।

  • 01:47 PM, 13 Feb 2023

    किस फ्रेंचाइजी ने कितने रुपये में टीम खरीदी

    अडानी स्‍पोर्ट्स लाइन प्राइवेट लिमिटेड ने 1289 करोड़ रुपये में फ्रेंचाइजी खरीदी। गुजरात जायंट्स उनकी टीम का नाम रखा गया है।

    कैप्री ग्‍लोबल होल्डिंग्‍स प्राइवेट लिमिटेड ने लखनऊ फ्रेंचाइजी का मालिकाना हक 757 करोड़ रुपये में खरीदा। महिला प्रीमियर लीग में इस टीम को यूपी वॉरियर्स के नाम से जाना जाएगा।

    इंडियाविन स्‍पोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड ने 912.99 करोड़ रुपये में टीम खरीदी। महिला प्रीमियर लीग में यह मुंबई इंडियंस के नाम से जानी जाएगी।

    रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर स्‍पोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड ने 901 करोड़ रुपये में टीम खरीदी। महिला प्रीमियर लीग में यह आरसीबी के नाम से जानी जाएगी।

    जेएसडब्‍ल्‍यू जीएमआर क्रिकेट प्राइवेट लिमिटेड ने 810 करोड़ रुपये में फ्रेंचाइजी खरीदी, जिसे दिल्‍ली कैपिटल्‍स के नाम से जाना जाएगा।

  • 01:37 PM, 13 Feb 2023

    भारतीय कप्‍तान हरमनप्रीत कौर के बोल

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्‍तान हरमनप्रीत कौर ने कहा कि डब्‍ल्‍यूपीएल से न केवल देश बल्कि दुनिया  को भी गजब का फायदा मिलने वाला है।

  • 01:13 PM, 13 Feb 2023

    ये होंगे मार्की खिलाड़ी

    महिला प्रीमियर लीग में खिलाड़‍ियों की बोली में इनका दबदबा देखने को मिल सकता है। देखना होगा कि किस खिलाड़ी की किस्‍मत चमकेगी और उस पर धनवर्षा होगी।

  • 01:11 PM, 13 Feb 2023

    अंदर की रणनीति और उत्‍साह यहां जानें

    महिला प्रीमियर लीग में खिलाड़‍ियों की नीलामी शुरू होने में कुछ ही समय बचा है। यहां जानें 5 फ्रेंचाइजी के थिंक टैंक और मालिकों की क्‍या राय है।