मनोरंजन

3 साल बाद मायके आईं प्रियंका चोपड़ा


प्रियंका चोपड़ा करीब तीन साल बाद भारत लौटी हैं। इंडिया आने से पहले ही वह लगातार अपडेट्स दे रही थीं। उनके पोस्ट्स से पता लग रहा था कि वह यहां आने के लिए कितनी एक्साइटेड थी। मुंबई एयरपोर्ट पर भी प्रियंका काफी खुश नजर आईं। उन्होंने वहां मौजूद लोगों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया। वहीं घर पहुंचने पर भी प्रियंका ने कई तस्वीरें शेयर करके बताया कि मायके आकर वह क्या-क्या कर रही हैं। वायरल तस्वीरों में अभी तक उनकी बेटी मालती मैरी नहीं दिखाई दी है। प्रियंका चोपड़ा कोरोना के बाद पहली बार भारत आई हैं। करीब तीन साल बाद अपने देश लौटकर वह काफी खुश हैं। पीसी ब्लू को-ऑर्ड सेट, वाइट स्नीकर्स में काफी प्यारी लग रही थी। प्रियंका ने फ्लाइट की विंडो से तस्वीर क्लिक करके इंस्टा पर डाली है। इसमें उन्होंने मुंबई की पहली झलक कैप्चर की है। कार से निकलते वक्त सड़क का वीडियो डाला है। इसके साथ कैप्शन दिया है मुंबई मेरी जान। इसके बाद एक तस्वीर में टीवी की क्लिप है जिसमें करण जौहर दिख रहे हैं। वहीं एक और क्लिप में उन्होंने स्नैक्स की फोटो शेयर की है।