News TOP STORIES उत्तर प्रदेश नयी दिल्ली बंगाल महाराष्ट्र राष्ट्रीय


ममता ने TMC की विजय को जनता की ‘जीत’ बताया, केंद्रशासित प्रदेश में शिवसेना का अच्छा प्रदर्शन

चुनाव आयोग ने सभी मतदान केंद्रों पर हुए उपचुनाव में ईवीएम और वीवीपैट का इस्तेमाल किया। मतदाता फोटो पहचान पत्र (ईपीआईसी) मतदाता की पहचान का मुख्य दस्तावेज रहा। कोविड-19 महामारी के मद्देनजर सभी मतदान कर्मियों और चुनाव अधिकारियों का पूर्ण टीकाकरण सुनिश्चित कराया गया।

नई दिल्ली,  तीन संसदीय क्षेत्रों और 29 विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव के परिणाम की गणना चल रही है।पश्चिम बंगाल में सीधे तौर पर सभी चार विधानसभा सीटों पर सीएम ममता की पार्टी TMC आगे चल रही है। वहीं, मध्य प्रदेश व हिमाचल सहित कुछ ऐसी सीटें हैं, जहां भाजपा कांग्रेस में टक्कर चल रही है। अब तक के ताजा रुझान में असम और तेलंगाना में भाजपा आगे चल रही है जबकि हिमाचल और राजस्थान में कांग्रेस को बढ़त मिली हुई है। बता दें कि 30 अक्टूबर को जिन तीन लोकसभा सीटों पर मतदान हुआ, उसमें दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव, हिमाचल की मंडी और मध्य प्रदेश की खंडवा सीट शामिल है। विधानसभा की 29 सीटों में- असम की पांच, बंगाल की चार, मध्य प्रदेश, हिमाचल व मेघालय की तीन-तीन, बिहार, राजस्थान व कर्नाटक की दो-दो और आंध्र प्रदेश, हरियाणा, महाराष्ट्र, मिजोरम व तेलंगाना की एक-एक सीट शामिल हैं। यहां सबमें आज वोटों की गिनती हो रही है। उपचुनाव के दौरान लगभग 26,50,004 मतदाता अपना मताधिकार का प्रयोग करने के लिए पात्र थे। वहीं, बता दें कि ज्यादातर राज्यों में मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस के बीच होगा।

विधानसभा उपचुनाव परिणाम

पार्टी आगे पीछे जीते
NDA 12 02
कांग्रेस+ 07
अन्‍य 07 01

लोकसभा उपचुनाव परिणाम

पार्टी आगे पीछे जीते
NDA 1
कांग्रेस+ 1
अन्य 1

दादरा और नगर हवेली लोकसभा उपचुनाव: शिवसेना ने ली निर्णायक बढ़त

-दादरा और नगर हवेली लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में पूर्व निर्दलीय सांसद दिवंगत मोहन डेलकर की पत्नी और शिवसेना उम्मीदवार कलाबेन डेलकर ने 15,000 से अधिक मतों की निर्णायक बढ़त हासिल की।

-कर्नाटक: भारत के चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, सिंदगी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा ने जीत हासिल की है और हंगल में कांग्रेस आगे चल रही है।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उपचुनाव में चारों सीटों पर जीत पर तृणमूल उम्मीदवारों को बधाई दी और कहा कि यह लोगों की जीत है। तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी ने विजयी उम्मीदवारों को बधाई देते हुए इसे जनता की जीत करार दिया। ममता ने ट्वीट कर कहा कि जनता ने नफरत की राजनीति को नकार दिया और विकास की राजनीति का समर्थन किया है।

कांग्रेस के असामाजिक तत्व खुले में रिवाल्वर लेकर घूमे

-मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बोले, ‘उपचुनाव की मतगणना जारी है, जो परिणाम आ रहे हैं वे भाजपा के लिए सुखद हैं… आदिवासी भाई-बहनों में प्रचार-प्रसार किया था कि भाजपा आदिवासी विरोधी है। हमने योजनाएं बनाई और उनके (आदिवासियों) सामने रखी। हमने जो योजनाएं बनाई उसकी स्वीकृति परिणामों में मिल रही है।’

उन्होंने आगे कहा कि हमारे कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट हुई है। कांग्रेस के असामाजिक तत्व खुले में रिवाल्वर लेकर घूमे थे। मैंने जब ऐसा कहा तब कमलनाथ कह रहे थे कि मैं हार के डर से ऐसा कह रहा हूं और आज उनके स्वर बदल गए। मैं यही कहूंगा कि सच्चाई स्वीकार करें।

बंगाल में तृणमूल कांग्रेस प्रत्याशी जीते

-दिनहाटा में तृणमूल कांग्रेस प्रत्याशी उदयन गुहा ने 1,63,000 से अधिक वोटों के अंतर से जीत दर्ज की।

विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव: कांग्रेस अब हिमाचल प्रदेश की तीनों सीटों पर आगे चल रही है।

हिमाचल और मध्य प्रदेश में कांग्रेस में टक्कर जारी

-विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव: हिमाचल प्रदेश में अब कांग्रेस 2 सीटों पर और भाजपा 1 (कुल 3 सीटों) पर आगे चल रही है। मध्य प्रदेश में, अब भाजपा 2 सीटों पर और कांग्रेस 1 (कुल 3 सीटों) पर आगे चल रही है।

TMC का BJP पर हमला

-सौगत राय (टीएमसी) बोले, ‘यह (पश्चिम बंगाल उपचुनाव परिणाम) अपेक्षित था, हमने अच्छी लड़ाई लड़ी, हम आराम से जीत रहे हैं। भाजपा जितनी पीछे जाएगी, लोकतंत्र के लिए उतना ही अच्छा है। लोग अपनी सरकार से खफा हैं…हमारी पार्टी ने निर्देश दिया कि चुनाव के बाद कोई हिंसा नहीं होनी चाहिए। कुछ नहीं होगा।’

-टीएमसी कार्यकर्ता दिनहाटा, कूचबिहार में एक मतगणना केंद्र के बाहर जश्न मनाते दिखे। दरअसल पार्टी राज्य विधानसभा के उपचुनाव में सभी 4 सीटों पर आगे है। दिनहाटा से टीएमसी के उदयन गुहा 96,537 वोटों से आगे चल रहे हैं।