◆कोनिया क्षेत्र के छेछुआ, भुर्रा आदि गांवों में हो रही जमकर कटान, जलमग्न होकर बर्बाद हो गईं तटवर्ती इलाकें की फसलें
◆सीतामढ़ी महर्षि वाल्मीकि घाट की पक्की सीढ़ियों पर चढ़ने लगा पानी, उड़िया बाबा आश्रम तीन तरफ से घिरा
कोइरौना (भदोही)। मंदाकिनी दिनों दिन रौद्र और विकराल रूप धारण करती जा रही हैं। शनिवार सुबह 6 बजे से गंगा के जलस्तर वृद्धि के गति में कमी आई। दिनभर 1 सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से जलस्तर बढ़ रहा था। जबकि शुक्रवार को 4 सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से जलस्तर बढ़ रहा था। केंद्रीय जल बोर्ड के आंकड़े पर गौर करें तो जिले के सीतामढ़ी में गंगा का पानी शनिवार शाम 4 बजे गंगा का जलस्तर 253 फीट यानी 77.400 मीटर के आंकड़े को पार कर गया था। गंगा का पानी अब गांवों की ओर घुसने को बेताब नजर आ रहा है। सीतामढ़ी स्थित महर्षि वाल्मीकि घाट की पक्की सीढ़ियां डूबती जा रही हैं। तो सीतामढ़ी स्थित उड़िया बाबा आश्रम तीन तरफ गंगा के पानी से बुरी तरह घिर गया है।जलस्तर बढ़ने से गंगा के पानी से डूबती सीतामढ़ी घाट की पक्की सीढ़ियां
जल बढ़ाव के चलते कोनिया इलाके के छेछुआ व भुर्रा गांव में जमीन तेजी से कटने लगी है। तटवर्ती इलाके में बोई गई सैकड़ों एकड़ फसलें जलमग्न होकर बर्बाद हो रही हैं। उफान मारती लहरों को देख तटीय इलाके के वाशिंदों में हलचल मच गई है।गंगा के पानी से घिरा सीतामढ़ी स्थित उड़िया बाबा आश्रम
जानकार फिलहाल अभी खतरे का अंदेशा नही जता रहे हैं। वहीं लगातार बढ़ रही गंगा की बाढ़ निचले इलाकों में कहर बरपाने लगी है। इटहरा गांव की कई बस्तियों सहित बारीपुर की मल्लाह बस्ती में गंगा का पानी घुसने के कगार पर है। यदि जलस्तर वृध्दि जारी रही तो अब तराई इलाके के कई गांवों को गंगा अपनी चपेट में ले लेगी। हालांकि अभी गंगा लोगों के घरों की ड्योढ़ी से दूर हैं।
Post Views: 11 आज संवाद. कोइरौना (भदोही)। बुधवार को एक परिवार की खुशियां तब मातम में बदल गईं जब करीब ढाई बजे कोइरौना थाना क्षेत्र के कुंडीखुर्द गांव में 16 वर्षीय किशोर ने घर से करीब दो सौ मीटर की दूरी पर स्थित पशुओं के लिए बने अपने मड़हे में संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या […]
Post Views: 1 हाईलाइट्स- कटान प्रभावित क्षे़त्र छेछुआ के 35 दलित बस्ती के परिवारों को राहत चौकी में विस्थापित करते हुये जमीन पटटा आवटंन का जिलाधिकारी ने दिया निर्देश, इटहरा के भी 4 परिवार किये गए विस्थापित राहत शिविर/बाढ़ आपदा राहत चौकी श्री नारायण इण्टर कालेज धनतुुलसी में बाढ़ की जद में आने वाले सम्भावित […]
Post Views: 5 आजसं. कोइरौना (भदोही)। योगी सरकार के 72 घण्टों में ट्रांसफॉर्मर बदलने के दावे की हवा गैरजिम्मेदार व स्थानीय स्तर से वर्कशॉप तक धनउगाही की आदत पाल चुके बिजली विभाग के कर्मचारी अधिकारी व ठेकेदार निकाल रहे हैं। सीतामढ़ी विद्युत उपकेंद्र से जुड़े केवटाही गांव के ब्राह्मण व यादव बस्ती के बीच लगा […]