रांची, । आज गुरुवार शाम चार बजे से कैबिनेट की बैठक है। इसमें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बड़ा फैसला ले सकते हैं। माना जा रहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं। इस्तीफा देने के बाद फिर से सरकार बनाने का दावा पेश कर कसते हैं। कैबिनेट की बैठक में इसपर निर्णय हो सकता है। शाम चार बजे से प्रोजेक्ट भवन सचिवालय में कैबिनेट की बैठक बुलाई गई है। कैबिनेट के सभी मंत्री बैठक में शामिल होने के लिए सचिवालय पहुंच गए हैं। उधर, झामुमो और कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल को फिलहाल राजभवन ने मिलने का समय देने से मना कर दिया है। यह प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल से मिलकर यह जानना चाहता था कि हेमंत सोरेन के बारे में चुनाव अयोग ने क्या मंतव्य भेजा है। उसे राजभवन क्यों नहीं सार्वजनिक कर रहा है। जनता और राजनीतिक गलियारों में जो ऊहापोह की स्थिति बनी है, उसे राजभवन समाप्त क्यों नहीं कर रहा है। लेकिन राजभवन ने मिलने से ही मना कर दिया है। ऐसे में रहस्य और गहरा गया है।
Related Articles
हेड कोच Rahul Dravid ने चुनौती स्वीकार कर इसे बताया जीत का गुरुमंत्र
Post Views: 161 नई दिल्ली। : एक बार फिर टीम इंडिया के मुख्य कोच के रूप में अपना पदभार संभालने के बाद राहुल द्रविड़ दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए पूरी तरह से तैयार है। द. अफ्रीका के दौरे पर रवाना होगी टीम इंडिया- टीम इंडिया 10 दिसंबर से द. अफ्रीका के खिलाफ अपनी टी20 सीरीज […]
Happy New Year Sticker 2022:खास अंदाज में अपने दोस्तों और रिश्तेदारों कोकरना हैप्पी न्यू ईयर विश,
Post Views: 529 नई दिल्ली,। Happy New Year Sticker 2022 : नया साल (2022) आने वाला है। इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों और परिवार के लोगों को अलग अंदाज में नए साल की शुभकामनाएं देना चाहते हैं, तो आप व्हाट्सएप स्टिकर (WhatsApp Sticker) का इस्तेमाल कर सकते हैं। हम आपको यहां स्टिकर डाउनलोड करने […]
Shimla: भारी बारिश से हिमाचल का हाल बेहाल 20 से अधिक लोगों की मौत; जेपी नड्डा ने CM सुक्खू से की बात
Post Views: 352 हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और बाढ़ के कारण 20 से अधिक लोगों की मौत होने की जानकारी है। पिछले 3 दिनों से प्राकृतिक आपदा से गिरे मंडी जिला में 13 लोगों की मौत हुई। इसके बाद सोलन जिला में सात लोगों की मौत होने की सूचना है। प्रदेश में तबाही की […]