News TOP STORIES झारखंड नयी दिल्ली रांची राष्ट्रीय

मुख्यमंत्री पद से हेमंत सोरेन दे सकते हैं इस्तीफा, झारखंड कैबिनेट बैठक में फैसला जल्द


रांची, । आज गुरुवार शाम चार बजे से कैबिनेट की बैठक है। इसमें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बड़ा फैसला ले सकते हैं। माना जा रहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं। इस्तीफा देने के बाद फिर से सरकार बनाने का दावा पेश कर कसते हैं। कैबिनेट की बैठक में इसपर निर्णय हो सकता है। शाम चार बजे से प्रोजेक्ट भवन सचिवालय में कैबिनेट की बैठक बुलाई गई है। कैबिनेट के सभी मंत्री बैठक में शामिल होने के लिए सचिवालय पहुंच गए हैं। उधर, झामुमो और कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल को फिलहाल राजभवन ने मिलने का समय देने से मना कर दिया है। यह प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल से मिलकर यह जानना चाहता था कि हेमंत सोरेन के बारे में चुनाव अयोग ने क्या मंतव्य भेजा है। उसे राजभवन क्यों नहीं सार्वजनिक कर रहा है। जनता और राजनीतिक गलियारों में जो ऊहापोह की स्थिति बनी है, उसे राजभवन समाप्त क्यों नहीं कर रहा है। लेकिन राजभवन ने मिलने से ही मना कर दिया है। ऐसे में रहस्य और गहरा गया है।