चंदौली। सपा संस्थापक व संरक्षक मुलायम सिंह यादव की स्मृति में राष्ट्रीय सचिव व पूर्व विधायक सैयदराजा मनोज सिंह डब्लू के आवास पर बुधवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान मनोज सिंह डब्लू ने नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके साथ समाजवादी विचारधारा में आस्था रखने वाले तमाम संभ्रांत नागरिकों व समाजवादी पार्टी के लोगों ने मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि दी। तत्पश्चात आयोजित गोष्ठी में मुलायम सिंह यादव के जीवन, व्यक्तित्व पर लोगों ने प्रकाश डाला। इस दौरान मनोज सिंह डब्लू ने कहा कि नेताजी मुलायम सिंह यादव एक व्यक्ति नहीं बल्कि विचारधारा थे। जिन्हें जानने व समझने के लिए उनकी जीवनी के एक.एक अंश को पढऩा होगा। उनका व्यक्तित्व बहुत विराट था। लोग उनका तहे दिल से आदर एवं सम्मान करते थे। राजनीति में आने के नेताजी ने दबे-कुचले लोगों को विपन्नता के अंधेरे से खींच का बाहर निकाला और उन्हें राजनीतिक शिखर तक ले गए। उन्होंने सभी तबके व वर्ग को समाज की मुख्य धारा से जोडऩे का प्रयास किया और सफल हुए। उनके इन्हीं प्रयासों ने दबे.कुचल लोगों के दिल में एक गहरा लगाव पैदा किया। कहा कि भारतीय राजनीति में निर्विवाद छवि के नेता रहे और पक्ष.विपक्ष सभी ने अंतिम सांस तक उनका आदर एवं सम्मान देने का काम किया। कहा कि नेताजी को उनकी दृढ़ता और आमजन की समस्याओं के प्रति संवेदनशीलता के लिए जाना व पहचाना जाता था। नेताजी द्वारा दी गई जिम्मेदारियों को पूरा करने के लिए संकल्पित होता हूं।
Related Articles
चंदौली। वार्षिक समारोह में बच्चों ने मचाया धमाल
Post Views: 294 चंदौली। वार्षिक समारोह में बसैयदराजा। डालिम्स सनबीम स्कूल मरुई में रविवार को नन्ने मुन्ने बच्चों ने विद्यालय के वार्षिकोत्सव समारोह पर जमकर धमाल मचाया। विद्यालय में आयोजित पांचवे वार्षिकोत्सव समारोह में जब नन्हें मुन्ने पाव मंच पर थिरके तो बरबस ही मुख्य अतिथि सहित सभागार मे उपस्थितजनों के हाथ ताली बजाने की […]
चंदौली।समाजसेवी ने डाक्टर्स टीम को किया सम्मानित
Post Views: 503 चहनियां। खण्डवारी देवी इंटर कालेज चहनियां में गुरुवार को वैक्सीनेशन करने गयी कैम्प में प्रभारी चिकित्साधिकारी सहित डॉक्टर्स टीम को समाजसेवी डॉ0 अजय कुमार सिंह ने अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया। ततपश्चात ग्रामीणों व अध्यापकों को वैक्सीन लगवाया गया। कोरोना महामारी में सबसे ज्यादा डॉक्टरों की टीम ने अपनी जान की परवाह न […]
चंदौली। वृक्ष लगाने से ही आयेगी खुशहाली
Post Views: 399 पड़ाव। सदियों सनातन से ऋषि-मुनियों और संतों ने अपनी दिनचर्या में प्रकृति के साथ जीवन जीने और प्रकृति के साथ चलने मे ही ईश्वर का स्वरूप माना है। वृक्ष शुरू से ही मनुष्य के साथ-साथ जीव जंतुओं के लिए लाभकारी रहा है। जबकि वृक्ष को भी देवता स्वरूप माना गया है। आप […]