पंवारा। मछलीशहर थाना क्षेत्र अन्तर्गत मुस्तफाबाद बाजार के निकट एक गांव मे पहुंची गुजरात पुलिस ने एक युवती को हिरासत में लेकर वापस लौट गई। गुजरात प्रदेश के राजकोट निवासी एक पिता की तहरीर पर 21/08/2022 को राजकोट पुलिस स्टेशन में अपनी पुत्री की गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस की छानबीन में पता मछलीशहर कोतवाली के मुस्तफाबाद निवासी पिंटू अली पुत्र आसिफ अली अपने को हिन्दू बताकर युवती को बहला फुसलाकर लेकर फरार हो गया। जांच-पड़ताल में युवती के बालिग होने पर पुलिस ने भी मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया किन्तु युवती के पिता ने राजकोट न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर अपनी पुत्री को मुस्लिम युवक द्वारा झूठ बोलकर और गलत नियत से लेकर फरार होने के आरोप लगाया। जिसके बाद राजकोट न्यायालय ने गुजरात पुलिस को 11/10/2022 युवती न्यायालय में हाजिर करने का आदेश दिया। गुजरात पुलिस द्वारा इंस्पेक्टर पी. वी. त्राजिया के नेतृत्व में महिला फोर्स के साथ अपने वाहन से पहुंचे और कोतवाली पुलिस की एक टीम के साथ मुस्तफाबाद से युवती को बरामद कर अपने साथ ले गई। मामले बाबत प्रभारी निरीक्षक देवानंद रजक ने बताया कि गुजरात पुलिस कोर्ट के आदेश पर युवती को लेकर चली गई।
Related Articles
UPSC Prelims Result सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा के नतीजे घोषित
Post Views: 2,558 : संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा सिविल सेवा (सीएसई) और भारतीय वन सेवा (आइएफएस) संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा 2023 के परिणामों का करीब 12 लाख उम्मीदवारों का इंतजार आज यानी सोमवार, 12 जून को समाप्त हो गया है। आयोग द्वारा यूपीएससी प्रिलिम्स रिजल्ट 2023 की घोषणा कर दी गई है। इससे पहले […]
निरीक्षणमें बजबजाती मिली नालियां
Post Views: 4,403 जिलाधिकारीने बरडीहामें लगायी जन चौपाल, सुनी समस्याएं, दिया निराकरणका निर्देश चंदवक। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने क्षेत्र पंचायत डोभी के ग्राम पंचायत बरडीहा में जन चौपाल लगाकर लोगों की समस्याएं सुनी। उन्होंने कुछ का तत्काल तो शेष समस्याओं का जल्द ही निस्तारित करने का मातहतों को निर्देशित किया। वरासत न होने पर […]
Lucknow Election Result : लखनऊ में एतिहासिक जीत, 71 साल बाद मोहनलालगंज में खिला कमल
Post Views: 11,464 लखनऊ, लखनऊ की कैंट विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी और कानून मंत्री ब्रजेश पाठक, सरोजनीनगर में राजेश्वर सिंह और मोहनलालगंज से अमरेश कुमार ने कमल खिला दिया है। ब्रजेश पाठक 40000 वोट, राजेश्वर सिंह 12500 वोट और अमरेश कुमार ने 16581 वोटों से जीत दर्ज की है। ब्रजेश पाठक को कुल 107299 मत मिले। […]