चंदौली। जिला स्तरीय किसान मोर्चा की कार्यशाला वर्ग सम्मेलन शुक्रवार को जगदीशसराय स्थित मैक्सवेल इंस्स्टीच्युट आफ मेडिकल साइंसेस कालेज में सम्पन्न हुआ। जिसकी अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने किया। जिसमें मुख्य अतिथि चकिया विधायक कैलाश आचार्य, भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह, जिला महामंत्री उमाशंकर सिंह, क्षेत्रीय कार्यकारिणी सदस्य सुनील श्रीवास्तव, भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉ के एन पाण्डेय, क्षेत्रीय मंत्री इंद्र कुमार सिंह, कार्यशाला को सम्बोधित किया। इस अवसर पर मनोज उपाध्याय सहित जिले के पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य गण मंडल अध्यक्ष मंडल महामंत्री गण कार्यशाला में उपस्थित रहे। इस अवसर पर कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि सरकार किसानों के आय दोगुनी करने के साथ ही उनके जीवन स्तर को सुधार का हर संभव प्रयास कर रही है। किसानों को किसान सम्मान निधि, कृषि बीमा आदि योजनाओं को चलाकर उनको लाभांवित करने का काम कर रही है। भाजपा सरकार किसानों के जीवन को खुशहाल बनाने के साथ ही उन्नत खेती के लिए प्रेरित कर रही है।
Related Articles
चंदौली। धान क्रय केन्द्र का डीएम ने किया निरीक्षण
Post Views: 288 पड़ाव। जिलाधिकारी श्रीमती ईशा दुहन द्वारा क्षेत्र के सेमरा राजकीय धान क्रय केंद्र का सोमवार को निरीक्षण किया गया। इस दौरान काश्तकारों के धान की खरीद की तैयारी के विषय में केंद्र प्रभारी से जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान केंद्र प्रभारी ने बताया कि अब तक 108 किसानों द्वारा धान विक्रय हेतु […]
चंदौली।शिव की अराधना से मिलती है मोक्ष की प्राप्ति:महाराज
Post Views: 470 सकलडीहा। क्षेत्र के कटसिल गांव के काली माता मंदिर प्रांगण में मंगलवार की देर शाम तक महा शिवपुराण कथा का आयोजन चलता रहा। इस दौरान शिवभक्तों ने भगवान शिव की चर्चा का विस्तार पूर्वक संदर्भ ग्रहण किया। इस मौके पर भक्तों ने विधि विधान से पूजा अर्चना और प्रसाद वितरण किया। शिव […]
चन्दौली । मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजे की मांग
Post Views: 546 पड़ाव। भूपौली मार्ग पर स्थित पोलाव शहीद बाबा मजार के पास रविवार शाम को हुए दुर्घटना को लेकर पड़ाव व्यापार मंडल द्वारा एक शोक सभा आयोजित की गई। जिसमें व्यापार मंडल के सदस्य एवं पदाधिकारी क्षेत्र के कुछ जनप्रतिनिधि और संभ्रांत लोगों सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। गौरतलब हो […]