राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की आज दिल्ली कैंट में आर्मी हास्पिटल रिसर्च एंड रेफरल में दाहिनी आंख की सफल मोतियाबिंद सर्जरी की गई। आपरेशन ब्रिगेडियर एसके मिश्रा और उनकी टीम ने किया। राष्ट्रपति को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है और उन्हें आराम करने की सलाह दी गई है। आर्मी आर एंड आर अस्पताल ने यह जानकारी दी है। राष्ट्रपति भवन ने एक विज्ञप्ति में कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की रविवार को आर्मी हास्पिटल (रेफरल एंड रिसर्च) में उनकी दाहिनी आंख का मोतियाबिंद का आपरेशन हुआ। सर्जरी सफल रही और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। 64 वर्षीय मुर्मु की 16 अक्टूबर को सेना के अस्पताल में बायीं आंख का मोतियाबिंद का आपरेशन हुआ था। राष्ट्रपति भवन ने कहा, ‘भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज सुबह (20 नवंबर, 2022) आर्मी हास्पिटल (रेफरल एंड रिसर्च), नई दिल्ली में अपनी दाहिनी आंख की मोतियाबिंद सर्जरी करवाई। सर्जरी सफल रही और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।’
Related Articles
‘इनकार की बात नहीं…’, दिल्ली पहुंचते ही कमलनाथ ने बढ़ा दी कांग्रेस की चिंता;
Post Views: 249 नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता कमलनाथ दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे है। कमलनाथ के साथ उनके बेटे नकुलनाथ भी हैं। दोनों नेताओं के भाजपा में शामिल होने की चर्चा है। इससे पहले बेटे नकुलनाथ ने अपने सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के बायो से कांग्रेस पार्टी का नाम और […]
Lok Sabha Election बॉक्सर विजेंद्र का कांग्रेस को ‘पंच’, ‘हाथ’ छोड़ अब थामा भाजपा का दामन
Post Views: 187 चंडीगढ़। लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका लगा है। बॉक्सर विजेंद्र सिंह ने दिल्ली मुख्यालय पहुंच भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन कर ली है। कुछ समय पहले बॉक्सर विजेंद्र सिंह ने एक्स पर पोस्ट किया था। जिसमें उन्होंने लिखा कि जनता जहां चाहें मैं तैयार हूं। साल 2019 में हुए थे […]
हिमाचल राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग से कांग्रेस को बड़ा झटका, CM ने बुलाई विधायक दल की आपातकालीन बैठक
Post Views: 119 शिमला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के दौरान राजनीतिक घटनाक्रम एक रोमांचक स्थिति में पहुंच गया है। राज्यसभा की एक सीट के लिए हो रहे मतदान के बीच आज विधानसभा के भीतर सत्ता पक्ष पहले की तरह मजबूत स्थिति में नजर नहीं आया। जबकि विपक्ष आक्रामक स्थिति में था। मंत्रियों […]