राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने दाहिनी आंख की कराई मोतियाबिंद सर्जरी, डाक्टरों ने दी आराम करने की सलाह


 राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु  की आज दिल्ली कैंट में आर्मी हास्पिटल रिसर्च एंड रेफरल में दाहिनी आंख की सफल मोतियाबिंद सर्जरी की गई। आपरेशन ब्रिगेडियर एसके मिश्रा और उनकी टीम ने किया। राष्ट्रपति को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है और उन्हें आराम करने की सलाह दी गई है। आर्मी आर एंड आर अस्पताल ने यह जानकारी दी है। राष्ट्रपति भवन ने एक विज्ञप्ति में कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की रविवार को आर्मी हास्पिटल (रेफरल एंड रिसर्च) में उनकी दाहिनी आंख का मोतियाबिंद का आपरेशन हुआ। सर्जरी सफल रही और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। 64 वर्षीय मुर्मु की 16 अक्टूबर को सेना के अस्पताल में बायीं आंख का मोतियाबिंद का आपरेशन हुआ था। राष्ट्रपति भवन ने कहा, ‘भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज सुबह (20 नवंबर, 2022) आर्मी हास्पिटल (रेफरल एंड रिसर्च), नई दिल्ली में अपनी दाहिनी आंख की मोतियाबिंद सर्जरी करवाई। सर्जरी सफल रही और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।’