यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार ने बाहुबली माफिया और पूर्व सांसद अतीक अहमद पर बुधवार को अब तक सबसे बड़ी कार्यवाई की। जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर झूंसी थाना क्षेत्र के हवेलियां में तकरीबन 1.23 अरब की संपत्ति को कुर्क किया गया। अतीक अहमद पर धूमनगंज थाने में दर्ज गैंगस्टर ऐक्ट की धारा 14(1) के तहत संपत्ति को कुर्क किया गया। प्रयागराज के गंगापार में झूंसी थाना क्षेत्र के हवेलिया स्थित यह संपत्ति अतीक अहमद के पिता और चाचा के नाम दर्ज थी। इस भूखंड के अधिकांश हिस्से में बबूल और बेर के पेड़ उगे हुए हैं। माफिया अतीक अहमद व उनके सगे सम्बन्धियों की संपत्तियों की खोजबीन लगातार जारी है। पुलिस को जानकारी हुई कि माफिया अतीक अहमद की अपराध से अर्जित अवैध संपत्ति हवेलिया झूंसी में है। यह संपत्ति माफिया अतीक ने अपने और अपने सगे सम्बन्धियों के नाम गुपचुप तरीके से करवा रखी है। बेनामी सम्पत्ति को चिन्हित करने के लिए राजस्व टीम की मदद ली गई है। एसपी सिटी संतोष कुमार मीना ने बताया कि कुर्क सम्पति अभियुक्त अतीक अहमद के पिता हाजी फिरोज व चाचा उस्मान अहमद के नाम पर पाई गई। यह अचल सम्पत्ति 13 बीघा है। जिसकी अनुमानित कीमत 1 अरब 23 करोड़ की संपत्ति को कुर्क करने का आदेश जिला मजिस्ट्रेट के यहां से मिला था। बुधवार दोपहर इनकी कुर्की की कार्रवाई की गई। अभियुक्त अतीक अहमद और उनके सगे सम्बन्धियों की दूसरी संपत्तियों को चिन्हित करने की कार्रवाई जारी रहेगी।
Related Articles
Rajya Sabha: अभी तो 10 साल ही हुए हैं…पेपरलीक मामले से मणिपुर तक PM मोदी की खरी-खरी; विपक्ष का वॉकआउट –
Post Views: 57 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद धन्यवाद प्रस्ताव पर आज राज्यसभा में जवाब दिया। इस दौरान उन्होंने मणिपुर से लेकर पेपरलीक तक और संदेशखाली से लेकर नॉर्थ ईस्ट तक, हर मुद्दे पर संबोधन दिया और विपक्ष पर जमकर प्रहार किया। इससे पहले उन्होंने कल लोकसभा में भी संबोधन दिया […]
शराब घोटाले के बाद जासूसी कांड में मनीष सिसोदिया के खिलाफ CBI ने दर्ज की FIR, केजरीवाल बोले- देश के लिए दुखद!
Post Views: 289 नई दिल्ली, । शराब घोटाले के बाद मनीष सिसोदिया कथित जासूसी कांड में फंस गए हैं। दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के खिलाफ सीबीआई ने जासूसी कांड को लेकर एफआईआर दर्ज किया है। दिल्ली सरकार की ‘फीडबैक यूनिट’ में कथित अनियमितताओं को लेकर मनीष सिसोदिया और अन्य के खिलाफ भ्रष्टाचार का नया […]
मुंबई के कांदिवली में बड़ा हादसा : सेप्टिक टैंक में गिरे तीन सफाई कर्मचारियों की दम घुटने से मौत
Post Views: 869 मुंबई, मुंबई के कांदिवली पश्चिम के एकता नगर में सार्वजनिक शौचालय की सफाई करने गए तीन सफाई कर्मचारियों की सेप्टिक टैंक में गिरने से दम घुटकर मौत हो गई। बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC)के अनुसार मौके पर पहुंचे अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने सफाई कर्मचारियों को शताब्दी अस्पताल पहुंचा जहां डाक्टरों ने उन्हें […]