इलिया। प्रशासन आपके द्वार अभियान कार्यक्रम के तहत सोमवार को प्राथमिक विद्यालय सैदूपुर में जन चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान आजिविका मिशन, श्रम विभाग, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, बाल विकास एवं पुष्टाहार सहित दो दर्जन स्टाल लगाए गए थे। चौपाल में शासन द्वारा संचालित जन हितकारी योजनाओं से ग्रामीणों को अवगत कराया गया। एसडीएम ज्वाला प्रसाद खंड विकास अधिकारी दिनेश सिंह ने स्टालों का अवलोकन कर आवश्यक जानकारी ली। आयोजित जन चौपाल का शुभारंभ खंड विकास अधिकारी ने किया। तत्पश्चात इंडियन फार्मर, बाल विकास पुष्टाहार, शिक्षा विभाग, स्वास्थ विभाग सहित अन्य स्टालों का अवलोकन किया गया। बाल विकास एवं पुष्टाहार स्टाल पर तीन महिलाओं की गोद भराई की रस्म व दो बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार की रस्म भी निभाई गई। ग्राम पंचायत विभाग द्वारा लगाए गए स्टाल पर मॉडल शौचालय सहित आवास का अवलोकन किया गया। आवास का लक्ष्य स्वीकृती, शौचालय के बारे में जानकारी ली गई। चौपाल में पड़े संबंधित विभागों के शिकायती प्रार्थना पत्र को उपजिलाधिकारी ने तत्काल समाधान करने को संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया। स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य विभागों का भी उपजिलाधिकारी ने अवलोकन कर आवश्यक जानकारी ली। इस दौरान बिजली विभाग एसडीओ अनिल कुमार, अजय गुप्ता, शीला देवी, एडीओ पंचायत अरविंद कुमार, खंड शिक्षा अधिकारी अजय कुमार, कुलदीप मिश्रा, मनीष सिंह, मुकेश कुमार, डॉ एके श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।
Related Articles
चंदौली।रन फार यूनिटी का आयोजन
Post Views: 337 चंदौली। मंगलवार को बबुरी स्थित यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 147वीं जयंती के तत्पश्चात रन फॉर यूनिटी दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई। रन फॉर यूनिटी दौड़ प्रतियोगिता को मुख्य अतिथि विद्यालय प्रबंधक व भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान लौह […]
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: योगाभ्यास कर नियमित योग के लिए किया गया प्रेरित
Post Views: 2,353 चंदौली। जनपद में ९वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस शिक्षण संस्थानाओं, चिकित्सालयों आदि स्थानों पर उत्साह पूर्वक मनाया गया। सदर क्षेत्र के छत्रधारी पी जी कालेज दयालपुरा सदलपुरा में सांसद व केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री डॉ महेंद्र नाथ पांडेय के नेतृत्व में योग दिवस सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष अभिमन्यु […]
चंदौली।मानसिक स्वास्थ्य जागरुकता सप्ताह का आयोजन
Post Views: 360 चंदौली। जनपद में 10 अक्टूबर से राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता सप्ताह 16 अक्टूबर तक मनाया गया। इस सप्ताह जनमानस को जागरूक करने के लिए गोष्ठी समेत विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गई जिसमें करीब ढाई हजार से ज्यादा लोगों को जागरूक किया गया। जिला मनोचिकित्सक डॉ नितीश कुमार […]