आजमगढ़। देवारा को बाढग़्रस्त घोषित किए जाने की मांग को लेकर देवारा विकास सेवा समिति के बैनर तले शुक्रवार को रिक्शा स्टैंड पर धरना-प्रदर्शन किया गया। इसके बाद समिति के अध्यक्ष रामकेदार यादव के अगुवाई में एक प्रतिनिधिमंडल सीएम को सम्बोधित पत्रक जिला प्रशासन को सौंपा गया। सौंपे गए पत्रक में अध्यक्ष रामकेदार यादव ने बताया कि आजमगढ़ के देवाराचंल में 30 वर्ष में पहली बार इस तरह का बाढ़ देखने को मिला है। जिसमे 35 ग्राम पंचायतो के लगभग सैकड़ों गांव के किसान प्रभावित हुए। हजारों किसानों की खड़ी फसल को घाघरा के बाढ़ की विभिषिका ने लील लिया जिससे किसानों को भारी आर्थिक क्षति हुई। लेकिन हजारों बीघा खड़ी फसलों के जलमग्न होने के बावजूद जिला प्रशासन द्वारा बाढ़ की सही स्थिति शासन को नहीं भेजा। परिणाम स्वरूप देवारा के किसानों को किसी तरह का कोई मुआवजा नहीं मिल सका। जबकि आस-पास के कई पड़ोसी जनपदों में बाढ़ की क्षतिपूर्ति की गई, जिससे किसानों की गाढ़ी कमाई का कुछ हद तक शासन द्वारा मदद की गई। उन्होंने यह भी कहाकि सरकार द्वारा किसानों के उत्थान की बातें की जाती है, लेकिन धरातल पर इस तरह का सौतेला व्यवहार किया जाने से किसानों के सामने गहरा संकट उत्पन्न हो गया है। नर्वदेश्वर मिश्र व पूर्व प्रधान हरिहर यादव ने बताया कि चिकनहवा बाजार से लेकर मठिया गांव तक बाढ़ से हुई हानि किसी से छिपा नहीं है, इसी को लेकर बाढ़ पीडि़त संगठन द्वारा महीनों से धरना दिया जा रहा है लेकिन स्थानीय प्रशासन के कानों तक जूं तक नहीं रेंगा। परिणाम स्वरूप समिति के बैनर तले हम लोग प्रदर्शन कर रहे हैं। अध्यक्षीय संबोधन में रणजीत सिंह ने कहाकि स्थानीय प्रशासन को किसानों की समस्याओं को समाप्त करने का कार्य किया जाना चाहिए था लेकिन उनके द्वारा समस्याओं को बढ़ाए जाने का कार्य किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। जब तक देवारा के किसानों की मांग पूरी नहीं होगी, तब तक हम लोग आगे भी समय-समय पर सांकेतिक रूप प्रदर्शन करते रहेंगे। अन्य सम्बोधित करने वालों में राजीव यादव, रामनयन यादव, राजनीति यादव आदि शामिल रहे। धरने को प्रयास सामाजिक संगठन, बाढ़ पीडि़त संगठन, जमीन-मकान बचाओ मोर्चा, जनमुक्ति मोर्चा, संयुक्त किसान मोर्चा, रिहाई मंच ने अपना समर्थन दिया। संचालन राजू मिश्र ने किया। इस अवसर पर संजय कुमार, राकेश यादव, सुनील यादव, मोहित मौर्या, रविन्द्र सिंह, रामचन्द्रर निषाद, रवि यादव, अनिल यादव, छाया यादव, रामजीत यादव, राजेश आजाद, निरंजन कुमार, रामदुलार यादव, राजू मिश्रा, रितेश यादव, सूर्यभान यादव, किसमती, नीलम आदि मौजूद रहे।
Related Articles
टेक्सटाइल्समें है रोजगारकी संभावनाएं
Post Views: 492 आजमगढ़। कभी कपड़ा उद्योग के लिए विख्यात उत्तर प्रदेश वर्तमान में पुन: टेक्सटाइल हब बनने के लिए सतत् अग्रसर है। टेक्सटाइल इन्डस्ट्री में प्रदेश में बड़ी संख्या में रोजगार का सृजन सम्भावित है। यह प्रदेश के बेरोजगारों को जहाँ काम उपलब्ध करायेगा, वहीं वस्त्रोद्योग के विकास को नई गति भी देगा। वास्तव […]
शूटर गिरधारीके एनकाउण्टरपर खड़ा हुआ सवाल
Post Views: 455 आजमगढ़के सीजेएम कोर्टमें पुलिसकर्मियोंपर हत्याका मुकदमा आजमगढ़। मऊ जिले के मोहम्मदाबाद गोहना के पूर्व प्रमुख अजीत सिंह की हत्या के आरोपित मुख्य शूटर गिरधारी शर्मा के पुलिस इनकाउन्टर पर सवाल खड़ा हो गया है। यह सवाल आजमगढ़ के क्रिमिनल के प्रख्यात वकील सर्वजीत यादव ने खड़ा किया है। उन्होंने आजमगढ़ के सीजेएम […]
यूपी के पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव का दोपहर तीन बजे होगा अंतिम संस्कार, लोग हुए भावुक
Post Views: 1,486 मुलायम सिंह यादव का आज दोपहर तीन बजे सैफई में होगा अंतिम संस्कार वरुण गांधी, रीता बहुगुणा जोशी और जयंत चौधरी ने दी श्रद्धांजलि अखिलेश यादव ने पूरी की अंतिम संस्कार से पहले की विधियां समाजवादी पार्टी (सपा) के संरक्षक मुलायम सिंह यादव का आज दोपहर तीन बजे उनके पैतृक गांव सैफई […]