चहनियां। मारूफपुर स्थित आदर्श मां गायत्री बाल विद्या मंदिर एवं जूनियर हाईस्कूल में शनिवार को चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें जूनियर वर्ग के छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग करते हुए पर्यावरण संरक्षण पर सन्देश देने वाली आकृति को उकेरते हुए अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। इस दौरान प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान पाने वाले छात्र छात्राओ को पुरस्कृत किया गया। साल के आखिरी दिन पर शनिवार को आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में आदर्श मां गायत्री बाल विद्या मंदिर जूनियर हाईस्कूल मारूफपुर में शामिल छात्र छात्राओ ने पर्यावरण संरक्षण व जल संचयन पर चित्रकला बनाते हुए अपने हुनर का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली कक्षा 7 की सौम्या यादव, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली कक्षा 8 की सिन्धु यादव व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली कक्षा 7 की साक्षी यादव को प्रधानाध्यापक दुर्गेश पांडेय ने पुरस्कृत कर उत्साह वर्धन किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित छात्र छात्राओं का हौसला अफजाई करते हुए कहा कि चित्रकला सिर्फ रंगों से सजाने की कला नही है वरन आपके प्रतिभा व विचारों के अभिव्यक्ति का साधन है। जो एकाग्रता रूपी साधना से प्राप्त होती है। इस दौरान मुख्य रूप से गीता मौर्या, शैलेष श्रीवास्तव, संजीव त्रिपाठी, अश्वनी पांडेय, माया यादव, सौरभ पांडेय, अभिमान यादव, आर्यन यादव, चंचल यादव, प्रिया यादव, रिशू यादव, मनीषा यादव, खुशी यादव, अमृता यादव सहित सभी शिक्षक व छात्रगण उपस्थित रहे।
Related Articles
चंदौली।मनरेगा में मानव दिवस सृजन रहा 121 प्रतिशत: डा० महेंद्रनाथ
Post Views: 485 चंदौली। सांसद व केंद्रीय मंत्री भारी उद्योग मंत्रालय भारत सरकार डॉ0 महेंद्र नाथ पाण्डेय की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति दिशा की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। बैठक के दौरान मनरेगा की समीक्षा में बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए जनपद में कुल 10556 लाख वित्तीय […]
UPSC Prelims Result सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा के नतीजे घोषित
Post Views: 2,588 : संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा सिविल सेवा (सीएसई) और भारतीय वन सेवा (आइएफएस) संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा 2023 के परिणामों का करीब 12 लाख उम्मीदवारों का इंतजार आज यानी सोमवार, 12 जून को समाप्त हो गया है। आयोग द्वारा यूपीएससी प्रिलिम्स रिजल्ट 2023 की घोषणा कर दी गई है। इससे पहले […]
चंदौली।आरपीएफ ने प्लेटफार्म पर चलाया जागरुकता अभियान
Post Views: 873 मुगलसराय। जंक्शन पर सासाराम के अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार समस्या एवम् समाधान सहायता संघ रेलवे चाइल्डलाईन डीडीयू एवम आरपीएफ डीडीयू की टीम द्वारा प्लेटफार्मों पर एवम् ट्रेनों में कोरोना एवम् नवरात्र पर्व त्योहार को देखते हुए जागरूकता अभियान चलाया गया जिसमें यात्रियों के साथ साथ रेलवे कर्मचारियों, टेंपो ड्राइवर कुलियों को भीड़ भाड़ के […]