Latest News नयी दिल्ली राष्ट्रीय

Vistara ने किया ऐलान, मुंबई से मॉरिशस की भरेगी उड़ान, 26 मार्च से शुरू हो रही है सर्विस


नई दिल्ली, । एयरलाइन विस्तारा ने अपने ग्राहकों के लिए नई घोषणा की है। एयरलाइन ने हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों को जानकारी दी है कि वे अब मुंबई से मॉरिशस यात्रा कर सकेंगे। कंपनी ने जानकारी दी है कि वह मुंबई- मॉरिशस हवाई यात्रा शुरू कर रही है। विस्तारा ने बताया कि मुंबई से मॉरिशस की पहली हवाई यात्रा 26 मार्च से शुरू हो रही है।

हफ्ते में पांच बार उड़ान भरेगी विस्तारा

कंपनी ने जानकारी दी है कि मुंबई- मॉरिशस के लिए फ्लाइट हफ्ते में पांच बार उड़ान भरेगी। यह उड़ानें ए321 विमान के साथ भरी जाएंगी। मालूम हो कि विस्तारा ने हाल में ही अपने विमान ए321 में बिजनेस, प्रीमियम इकोनॉमी और इकोनॉमी श्रेणी को शामिल किया है।

मॉरिशस के अलावा कुल 11 देशों के लिए विस्तारा की सर्विस

दरअसल मुंबई से मॉरिशस के लिए हवाई यात्रा का ऐलान कंपनी ने गुरुवार यानी आज ही किया है। इसके साथ ही मॉरिशस 12वां ऐसा देश बन गया है जिसके लिए विस्तारा की सर्विस मुंबई से ली जा सकती है।

jagran

विस्तारा से यात्रा करने वाले हवाई यात्रियों के लिए अच्छी बात ये कि अगले महीने से यात्री कोलंबो और दमन की यात्रा भी मुंबई से कर सकेंगे, क्योंकि विस्तारा इस आगामी हवाई यात्रा का ऐलान भी कर चुकी है।

पॉपुलर टूरिस्ट डेस्टिनेशन ही नहीं बिजनेस हब भी है मॉरिशस

अपनी एयरलाइन सर्विस को ग्लोबली बढ़ाते हुए कंपनी मुंबई को मॉरिशस से जोड़ रही है। इस मौके पर कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विनोद कन्नन ने कहा कि, कंपनी अपनी हवाई यात्रा मॉरिशस के लिए शुरू करने जा रही है क्योंकि मॉरिशस ना सिर्फ एक पॉपुलर टूरिस्ट डेस्टिनेशन है बल्कि यह देश एक बिजनेस हब के रूप में भी जाना जाता है। ऐसे में दो देशों को जोड़ने में यह एक कारगर प्रयास होगा।