चंदौली

छेडख़ानीका आरोपी जवान गया जेल


मुगलसराय।  डाउन डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन में सेना के एक जवान ने महिला यात्री के साथ छेडख़ानी कर दी। रात में ट्रेन जब स्थानीय जंक्शन पर पहुंची तो पीडि़ता की शिकायत पर आरोपित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर। आरपीएफ की महिला टीम ने आरोपित को गिरफ्तार कर जीआरपी के हवाले कर दिया। कामाख्या, आसोम राज्यनिवासी महिला यात्री राजधानी के आरक्षित कोच बी.8 के बर्थ नंबर 17 पर नई दिल्ली से यात्रा कर रही थी। सकलडीहा-कुछमन स्टेशन से ट्रेन के कुछ आगे बढ़ते ही रात्रि 12 बजे बर्थ के ऊपर लेटा दौसा जिले के खेड़ला गांव निवासी जितेंद्र सिंह नीचे उतर गया और कोच में इधर.उधर घूमने लगा। कुछ देर के बाद वह अपने बर्थ के पास आया और महिला से छेडख़ानी करने लगा। पीडि़ता के शोर मचाने पर अन्य यात्री भी जाग गए और महिला को बचाने आगे आए। सभी यात्री जवान को भला.बुरा कहने लगे। महिला ने कोच अटेंडेंट को मामले की सूचना दी। कंट्रोल के जरिए मामले की जानकारी सुरक्षा कर्मी व मेरी सहेली टीम की आरक्षी अनामिका, फुलवंती व सत्यवती के साथ बाल गंगाधर, मुकेश कुमार को दी गई। ट्रेन जंक्शन के प्लेटफार्म चार पर रात 12.42 बजे पहुंची। जवानों ने आरोपित को हिरासत में ले लिया और पीडीडीयू जीआरपी को सूचना दी। महिला की तहरीर पर छेडख़ानी का मुकदमा दर्ज कर  जेल भेज दिया गया।