Latest News नयी दिल्ली मनोरंजन राष्ट्रीय

सुशांत सिंह राजपूत की पुण्यतिथि पर रिया चक्रवर्ती ने रोमांटिक वीडियो शेयर कर किया याद


नई दिल्ली, बॉलीवुड दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन को आज तीन साल पूरे हो गए हैं। आज के दिन ही सुशांत मुंबई स्थित अपने फ्लैट पर मृत पाए गए थे। 14 जून, 2020 सुशांत की मौत की खबर ने हर किसी को हिलाकर रख दिया है।

सुशांत के निधन के बाद उनके परिवार वालों ने एक्टर की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती को इसका जिम्मेदार माना। सुशांत के डेथ एनिवर्सरी पर रिया ने एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो के सामने आते ही सुशांत के फैंस काफी भड़क गए हैं। यूजर्स भद्दे कमेंट्स कर रिया को जमकर ट्रोल कर रहे हैं।

रिया ने शेयर किया सुशांत संग अनसीन वीडियो

सुशांत सिंह राजपूत की तीसरी पुण्यतिथि पर उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती ने उनकी याद में अपने इंस्टाग्राम पर एक एक्टर संग एक अनसीन वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में रिया, सुशांत संग रोमांटिक होती नजर आ रही हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि रिया और सुशांत एक बड़े से पत्थर पर बैठे हुए हैं। इस दौरान रिया ने एक्टर को पीछे से टाइट हग किया हुआ है। इस दौरान दोनों काफी कोजी नजर आ रही हैं। वीडियो में सुशांत की स्माइल बस देखने लायक है। इस वीडियो के साथ रिया ने लाल रंग का हार्ट बनाया है।

वीडियो पर यूजर्स ने किए भद्दे कमेंट्स

रिया चक्रवर्ती के इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स फिर से भड़क गए हैं। इस पर कमेंट्स कर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। वीडियो पर कमेंट कर एक यूजर ने लिखा, ‘क्यों ढोंग करती हो तुम।’ एक लिखता है, ‘इतनी गंदगी फैलाने के बाद ऐसा पोस्ट करती है जैसे पीड़ित यही है।’ एक ने लिखा, ‘पोज तो ऐसे कर रही हैं जैसे जीवन भर साथ रहेगी।’ वहीं, सुशांत के कई फैंस ने वीडियो को देख उन्हें खूब मिस किया।