News TOP STORIES नयी दिल्ली राष्ट्रीय

Parliament Special Session: मास्टर स्ट्रोक की तैयारी में मोदी सरकार! अचानक क्यों बुलाया संसद का विशेष सत्र


नई दिल्ली, । संसद का विशेष सत्र 18 सितंबर से शुरू होगा, जो 22 सितंबर तक चलेगा। इस दौरान पांच बैठकें होंगी। केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

पांच दिन के लिए बुलाया गया विशेष सत्र

संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने गुरुवार को कहा कि सरकार ने 18 से 22 सितंबर के बीच पांच दिनों के लिए संसद का विशेष सत्र बुलाया है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि ‘अमृत काल’ के बीच सदन में सार्थक चर्चा होगी।

 

प्रल्हाद जोशी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि संसद का विशेष सत्र (17वीं लोकसभा का 13वां सत्र और राज्यसभा का 261वां सत्र) 18 से 22 सितंबर तक चलेगा। इस दौरान पांच बैठकें होंगी। उन्होंने कहा कि अमृत काल के बीच संसद में सार्थक चर्चा और बहस की उम्मीद है। .

जी-20 शिखर सम्मेलन के बाद बुलाया गया सत्र

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में नौ और 10 सितंबर को जी20 शिखर सम्मेलन का आयोजन होगा। संसद का विशेष सत्र इसके कुछ दिनों बाद आयोजित किया जाएगा। इस सत्र में क्या एजेंडा होगा, इसे लेकर अभी कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।