शहाबगंज। मिशन शक्ति के तहत ब्लाक सभागार में राज्य महिला आयोग की सदस्य शशि मौर्य ने चौपाल लगाकर जनसुनवाई किया। इस दौरान महिलाओं के कल्याण के लिए शासन द्वारा चलायी जा रही योजनाओं के बाबत जानकारी दिया। उन्होंने कहां कि किसी बालिका या महिला के खिलाफ शोषण कर बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।इसके लिए प्रत्येक थाने पर महिला हेल्पडेस्क की स्थापना किया।जहां महिलाएं अपनी समस्याओं को असानी पूर्वक बता सकती है। प्रार्थना पत्र के आधार पर तुरंत पीडि़त महिला को मदद पहुचायी जायेगी। योगी सरकार महिलाओं के साथ होने वाले घटनाओं में तत्काल कार्यवाही कर रही है। इस दौरान रामपुर चमरही की विधवा महिला संजू देवी जमीन विवाद सम्बंधी प्रार्थना पत्र, कलानी गांव की सुनिता तिवारी ने विजली विभाग और इलिया की कलावती देवी ने भी प्रार्थना पत्र दिया। जिस पर सभी समस्याओं को शीघ्र निस्तारण करने का निर्देश दिया। इस दौरान उपजिलाधिकारी अजय कुमार मिश्र, मनरेगा उपायुक्त व प्रभारी बीडीओ धर्मजीत सिंह, सीओ प्रीति त्रिपाठी, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अनुग्रह नरायण सिंह उर्फ बंटी सिंह, अपन मुख्य चिकित्साधिकारी नीलम ओझा, इन्द्रावती यादव, आशिष कुमार वर्मा, पीसी यादव, उपेन्द्र पाण्डेय सहित आदि लोग उपस्थित रहे।
Related Articles
गौठानों में गोबर से प्राकृतिक पेंट बनाने की 12 यूनिट शुरू
Post Views: 228 अब तक 17,936 लीटर प्राकृतिक पेंट का उत्पादन प्राकृतिक पेंट के विक्रय से 22.51 हजार रूपए की आय रायपुर, 5 फरवरी 2023/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप राज्य में पशुधन के संरक्षण और संवर्धन के लिए स्थापित गौठान तेजी से ग्रामीण औद्योगिक पार्क के रूप में विकसित होने […]
IIT Delhi : हीरक जयंती समारोह में शामिल हुईं राष्ट्रपति मुर्मु, बोलीं- देश के तकनीकी क्षेत्र में आईआईटी का योगदान महत्वपूर्ण
Post Views: 447 नई दिल्ली भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आइआइटी) दिल्ली की स्थापना के 60 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित हीरक जयंती समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु शामिल हुईं। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। राष्ट्रपति ने रिमोट का बटन दबाकर तकनीक प्रदर्शनी का आयोजन शुभारंभ किया। आईआईटी […]
यूपी के सीमा में घुसते ही दिखेगी नए उत्तर प्रदेश की झलक
Post Views: 401 योगी सरकार सीमावर्ती देशों और राज्यों से लगने वाले प्रदेश के 34 जिलों को ब्रांड एम्बेस्डर जनपद के तौर पर विकसित करेगी। इन जिलों की सीमा में घुसते ही नेपाल और दूसरे राज्यों से आने वाले लोगों को नए उत्तर प्रदेश की झलक देखने को मिलेगी। इस बारे में हाल ही में […]