Uncategorized

चंदौली।आरक्षण सूची जारी, बढ़ी सरगर्मी


चंदौली। जिला प्रशासन ने बुधवार को सभी ग्राम पंचायतों आ आरक्षण जारी कर दिया। आरक्षण को लेकर लोगों को काफी उत्सुकता थी। लोग मंगलवार से ही आरक्षण सूची के जारी होने का इंतजार कर रहे थे। मध्यान्ह तक जैसे ही जिला प्रशासन की ओर से आरक्षण सूची जारी हुई लोगों की जिज्ञासा का भी समाधान हो गया। सूची को देकर कई चेहरे खिल उठे तो कुछ मुरझाए भी नजर आए। आरक्षण सूची जारी होने के साथ ग्राम पंचायतों में सरगर्मी भी बढ़ गई है। जिला प्रशासन ने पंचायत चुनाव के लिए आरक्षण सूची बुधवार को जारी कर दी। ग्राम प्रधान के 365 पद अनुसूचित व पिछड़ा के खाते में चले गए हैं। वहीं 121 पदों पर महिलाओं को दावेदारी का मौका मिला है। शेष 248 पद अनारक्षित रहेंगे। इसी तरह जिला पंचायत के 18 पद अनुसूचित व पिछड़ा, छह महिला व 11 पद अनारक्षित हैं। ब्लाक प्रमुख के पदों पर भी शासन के मानक के अनुरूप आरक्षण लागू किया गया है। आरक्षण सूची जारी होते ही सरगर्मी बढ़ गई। ब्लाक मुख्यालयों पर प्रकाशित आरक्षण सूची देखने के लिए लोग जमे रहे। सकलडीहा प्रतिनिधि के अनुसार स्थानीय ब्लाक मुख्यालय पर बुधवार को आरक्षण सूची चस्पा हुयी। काफी दिनों से लोगों में आरक्षण को लेकर बेचैनी देखी जा रही थी। आरक्षण चस्पा होते ही प्रत्याशियों सहित ग्रामीणों की भीड़ ब्लाक मुख्यालय पर जुटनी शुरू हो गयी। 104 ग्राम प्रधानों की आरक्षण सूची बुधवार को जारी किया गया। जिसमें 16 गांव सुरक्षित, 8 गांव सुरक्षित महिला, 19 गांव पिछड़ा, 10 गांव पिछड़ा महिला, 34 गांव सामान्य और 17 गांव सभी वर्ग की महिलाओं के लिये आरक्षित किया गया है। इस बावत एडीओ पंचायत राजेश कुमार सिंह ने बताया कि 16 ग्राम पंचायत सुरक्षित हैैं। जिसमें नोनार, फुल्ली, जलालपुर, पीथापुर, दिवाकरपुर, पिपरी, आलमपुर, सरेसर, महेसुआ आदि शामिल हैं। वहीं 8 ग्राम पंचायतें सुरक्षित महिला के लिए आवंटित की गयी हैं। जिसमें रेवसा घूस, खोर, टिमिलपुरा, तारापुर, सरेहुआ खुर्द, सैदपुरा, बसारिकपुर, नसीरपुर हैं। पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित 19 गांव हैं जिसमें रानेपुर, सरायपकवान, मनियारपुर, बर्थरा कला, बसंतपुर, सदलपुरा, कोड़रिया, बढ़वलखास, बसनी, उकनी आदि शामिल है।