News TOP STORIES उत्तर प्रदेश नयी दिल्ली राष्ट्रीय

Lok Sabha Chunav : दिल्ली में AAP-कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग का फॉर्मूला फाइनल! कौन कहां से लड़ेगा चुनाव?


नई दिल्ली। आगामी लोकसभा चुनाव में दिल्ली की सात सीटों पर आम आदमी पार्टी (आप) और कांग्रेस गठबंधन में चुनाव लड़ सकती हैं। लोकसभा सीट शेयरिंग को लेकर दोनों पार्टियों के बीच बात बनती दिख रही है।

 

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, दिल्ली में लोकसभा सीट बंटवारे पर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच बातचीत अंतिम चरण में है। बताया जा रहा है कि दिल्ली की 7 में 4 लोकसभा सीटों पर आम आदमी पार्टी चुनाव लड़ सकती है। वहीं, कांग्रेस तीन सीटों पर अपने प्रत्याशी उतार सकती है। हालांकि आप और कांग्रेस की तरफ से अभी तक इसका आधिकारिक तौर पर एलान नहीं किया गया है।

कौन कहां से लड़ेगा चुनाव?

समाचार एजेंसी ने सूत्रों के हवाले से गुरुवार को बताया कि लोकसभा चुनाव के लिए दिल्ली में सीट बंटवारे को लेकर आप और कांग्रेस के बीच बातचीत अंतिम चरण में है और दोनों पक्ष जल्द ही अपने गठबंधन (AAP-Congress Alliance) की घोषणा कर सकते हैं। दोनों पक्षों ने सीटों पर प्रत्याशियों के लड़ने को लेकर भी सहमति जताई है।

इस संबंध में आम आदमी पार्टी के सूत्रों का कहना है कि दक्षिणी दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, उत्तर पश्चिम दिल्ली और नई दिल्ली की सीटों पर आप अपने उम्मीदवार उतारेगी। वहीं कांग्रेस दिल्ली की चांदनी चौक, पूर्वी दिल्ली और उत्तर पूर्वी दिल्ली सीट पर अपने प्रत्याशियों उतारेगी।

अभी भाजपा के पास हैं सातों सीटें

इससे पहले बीते बुधवार को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने कहा कि गठबंधन पर बातचीत में देरी हो रही है और अगले एक या दो दिनों में ताजा अपडेट आ सकता है।

उल्लेखनीय है कि लोकसभा चुनाव अप्रैल-मई महीने में होने की संभावना जताई जा रही है। पिछले लोकसभा चुनाव में दिल्ली की सभी सातों सीटें भाजपा ने जीत दर्ज की थी।