Latest News नयी दिल्ली पंजाब राष्ट्रीय

Lok Sabha Election: पंजाब में अकेले चुनाव लड़ेगी कांग्रेस? आप से गठबंधन के खिलाफ उठे कांग्रेसियों के हाथ


जालंधर। पंजाब कांग्रेस के प्रभारी देवेंद्र यादव की मौजूदगी में जालंधर के कांग्रेस नेताओं ने आगामी लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी से गठबंधन का विरोध किया है।

कांग्रेस को अकेले लड़ना चाहिए चुनाव

कांग्रेस प्रभारी देवेंद्र यादव ने ही यह सवाल कांग्रेस नेताओं के समक्ष रखा था और पूछा था कि अगर आम आदमी पार्टी से गठबंधन नहीं करना है तो कांग्रेसी हाथ उठाकर जवाब दें। इसके जवाब में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गठबंधन का विरोध किया और कहा कि कांग्रेस को अकेले चुनाव लड़ना चाहिए।

पुराने कार्यकर्ताओं को लाया जाए आगे

वहीं पार्टी में अनुशासनहीनता दिखा रहे नेताओं पर कार्रवाई पर भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से हाथ खड़े करवाए गए। कार्यकर्ताओं ने हाथ खड़े करके अनुशासनहीन नेताओं पर करवाई का समर्थन किया। कांग्रेस के खुली चर्चा प्रोग्राम में शामिल होने पहुंचे देवेंद्र यादव के समक्ष पार्टी कार्यकर्ताओं ने मांग की की पार्टी के पुराने कार्यकर्ताओं को आगे लाया जाए।