पटना

रूपौली: प्रभातफेरी से हुआ प्रवेशोत्सव अभियान की शुरुआत


रूपौली (पूर्णिया)(आससे)। कॉरोना संक्रमण काल को लेकर बिहार प्रदेश की सभी शैक्षणिक संस्थान लगभग साल भर से बंद पड़ा था। जिससे यहां के छात्र-छात्राओं को पढ़ाई से वंचित रहना पड़ा। जिसे राज्य सरकार द्वारा क्रमबद्ध उच्च माध्यमिक, मध्य तथा प्राथमिक विद्यालयों, शिक्षण संस्थानों को खोलने का काम किया गया।

पहली से लेकर नौवीं कक्षा के छात्र छात्राओं का नामांकन अधिक से अधिक किया जा सके इसको लेकर राज्य सरकार के आदेशानुसार प्रखंड क्षेत्र के कुल 151 विद्यालयों में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के शुभ अवसर पर प्रवेशोत्सव विशेष नामांकन अभियान की शुरुआत सोमवार सुबह अपने अपने पोषक क्षेत्रों में प्रभातफेरी निकालकर किया गया।प्रभातफेरी के माध्यम से विशेष नामांकन अभियान को लेकर लोगों को जागरूक किया गया।

जहाँ शिक्षक शिक्षिकाएं अपने विद्यालय के बच्चों साथ मिलकर पोषक क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों का परिभ्रमण करते हुए स्लोगन की तख्तियां लेकर और गगनभेदी नारों को बोल जागरूक करने का काम किया। वहाँ परिभ्रमण कर रहे छात्र-छात्राओं के द्वारा “संकल्प हमारा टूट न पाए, एक भी बच्चा छूट न पाए। मम्मी पापा हमें पढ़ाओ, स्कूल चलकर नाम लिखवाओ। बहुत हुआ अब चूल्हा चौका, लड़कियों को दो पढ़ने का मौका। दीप से दीप जलाएंगे, साक्षर भारत बनाएंगे। पढ़ेंगे पढ़ाएंगे, उन्नत देश बनाएंगे”। जैसे आदि स्लोगन की तख्तियां शामिल थी।

जबकि कुछेक विद्यालयों को छोड़ लगभग विद्यालयों में कोविड-19 संक्रमण वचाव के प्राथमिक साधनों में से एक मॉस्क का उपयोग बच्चों द्वारा नहीं कराया गया था। किन्तु शिक्षक शिक्षिकाओं को अपना जीवन प्यारा लगने के कारण मॉस्क का उपयोग बखूबी से किया गया था।