News TOP STORIES खेल नयी दिल्ली राष्ट्रीय

Vinesh Phogat India Return : गुरुग्राम पहुंचीं विनेश फोगाट लोगों ने किया स्वागत


 नई दिल्ली। पेरिस ओलंपिक में इतिहास रचने के बाद पहलवान विनेश फोगाट शनिवार को भारत लौट आईं हैं। मेडल का जीतने का सपना टूटने के बाद बहादुर बेटी आज देश की धरती पर कदम रखा। विनेश फोगाट दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर उतरीं।

फोगाट के लिए ओलंपिक में तब बहुत उतार-चढ़ाव रहा, जब उन्हें पेरिस में 50 किलोग्राम के गोल्ड मेडल मैच से पहले अयोग्य घोषित कर दिया गया। मुकाबले की सुबह आधिकारिक वजन में उनका वजन 100 ग्राम अधिक पाया गया।

इसके बाद पहलवान ने संयुक्त सिल्वर मेडल के लिए यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग (UWI) और अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC) के फैसले के खिलाफ खेल पंचाट न्यायालय (CSA) में अपील की थी, लेकिन बुधवार को सीएएस ने उनकी याचिका खारिज कर दी।

विनेश फोगाट ने पेरिस में दिल टूटने के बाद संन्यास की घोषणा कर दी थी। हालांकि, शुक्रवार रात को एक्स को एक 3 पन्नों का एक लेटर शेयर किया, जिससे भविष्य में कुश्ती में वापसी के दरवाजे खुलते हुए दिखाई दे रहे हैं।

17 Aug 20241:53:08 PM

Vinesh Phogat India Return Live: गुरुग्राम पहुंचा काफिला

 विनेश फोगाट का जुलूस गुड़गांव के बाहरी इलाके में दिल्ली-हरियाणा सीमा पर पहुंच गया है।  स्थानीय लोगों ने विनेश का स्वागत किया। प्रशंसक यहां परिवार की तरह उनका स्वागत करते दिखाई दिए। डीजे पर हरियाणवी गाना बज रहा है।

/

17 Aug 20241:05:32 PM

Vinesh Phogat India Return Live: हरियाणा की राजनीति पर पड़ेगा असर

हरियाणा में राजनीतिक तापमान बढ़ने के साथ ही विनेश फोगाट के समर्थन की लड़ाई चुनावी अभियान में एक अहम तत्व बन गई है। एथलीट की अपार लोकप्रियता के साथ, उनका समर्थन मतदाताओं की भावनाओं को काफी हद तक प्रभावित कर सकता है। कांग्रेस नेता दीपेंद्र हुड्डा समर्थन जुटाने में पीछे नहीं रहे और वह विनेश के साथ दिखाई दिए।

17 Aug 202412:43:55 PM

Vinesh Phogat India Return Live: विनेश फोगाट पर नीरज चोपड़ा का बयान

चोपड़ा ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा, “मैंने अभी तक विनेश से बात नहीं की है, लेकिन उसने यहां जो कुछ भी किया है, वह एक मिसाल है। यूई सुसाकी को हराना अपने आप में बहुत बड़ी बात है। और उसके बाद, उसने जो कुछ भी किया है, मैं कुश्ती के नियमों को अच्छी तरह से नहीं समझता। लेकिन, वह आत्मविश्वास के साथ गोल्ड मेडल की ओर बढ़ रही थी, लेकिन फिर, यह हुआ। मैं सुबह नाश्ता कर रहा था जब मुझे यह पता चला। मुझे वाकई बहुत दुख हुआ।”

17 Aug 202412:30:29 PM

Vinesh Phogat India Return Live: विनेश एक चैंपियन

 बजरंग पुनिया और साक्षी मलिक ने विनेश फोगाट को एक चैंपियन कहा। संवाददाताओं से बात करते हुए बजरंग ने कहा, वह मेडल भले ही नहीं जीत पाई, लेकिन पोडियम के करीब पहुंचते हुए पूरे देश ने देखा। इसलिए उसका स्वागत एक चैंपियन की तरह हो रहा है।

वहीं, साक्षी मलिक ने कहा, आज बहुत बड़ा दिन है, विनेश ने महिलाओं के लिए जो किया है वो बेहतरीन है। उम्मीद है कि भारत उसे ऐसे ही प्यार कर करता रहे।

17 Aug 202412:19:18 PM

Vinesh Phogat: बलाली गांव का इतिहास

बलाली गांव को करीब 500 साल पहले लाधो और मेधा भाइयों ने बसाया था। वर्तमान में गांव में करीब 550 घर, 1700 से अधिक वोट और 3000 की आबादी है। विनेश ने बलाली का नाम पूरी दुनिया में लहरा दिया है।

17 Aug 202412:11:19 PM

Vinesh Phogat India: विनेश फोगाट ने समर्थकों का किया धन्यवाद

दिल्ली एयरपोर्ट पर विनेश का साक्षी मलिक, बजरंग पुनिया, विजेंद्र सिंह और खाप पंचायत के नेताओं ने स्वागत किया। भारी मालाओं से लदी विनेश खुली जीप में खड़ी थीं और उन्होंने सभी समर्थकों का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने विनम्रता से हाथ जोड़कर कहा, “मैं पूरे देश का शुक्रिया अदा करती हूं।”

17 Aug 202411:53:32 AM

Vinesh Phogat India Return Live: गांव में खास तैयारी

 गांव बलाली में विनेश के स्वागत समारोह के लिए मिठाई तैयार करते कारीगर। समारोह में आने वाले लोगों के लिए नाश्ता बनाया गया है।

/

17 Aug 202411:31:31 AM

Vinesh Phogat India Return Live: गांव के लिए निकला काफिला

 कार की खुली छत से विनेश फोगाट के साथ कांग्रेस एमपी दीपेंद्र हुड्डा, साक्षी मलिक, बजरंग पुनिया मौजूद हैं। विनेश का काफिला गांव बलाली के लिए निकल गया है।

17 Aug 202411:24:21 AM

Vinesh Phogat India Return Live: रो पड़ी विनेश फोगाट

 देश पहुंचने के बाद विनेश फोगाट एयरपोर्ट पर भावुक हो गईं। उनके चेहरे पर सपना टूटने का दर्द और समर्थन की खुशी दोनों देखी जा सकती थी। वह किसी भी सवाल का जवाब नहीं दे पाईं।

17 Aug 202411:20:18 AM

Vinesh Phogat India Return Live: बलाली में लगे विनेश के पोस्टर

 विनेश के स्वागत के लिए गांव में बड़े-बड़े पोस्टर लगाए गए हैं। गांव के मुख्य द्वार को भी सजाया गया है और गांव के बुजुर्ग और युवा तैयारियों की देखरेख कर रहे हैं।

फोटो- सोशल मीडिया

17 Aug 202411:14:13 AM

Vinesh Phogat India Return Live: 20 गांवों में स्वागत की तैयारी

 दिल्ली एयरपोर्ट से वह अपने गांव के लिए निकलेंगी। यहां से उनका काफिला 20 गांवों में रुकते हुए जाएगा। बलाली पहुंचने से पहले उनका 20 गांवों में स्वागत किया जाएगा।

17 Aug 202411:11:19 AM

Vinesh Phogat India Return Live: विनेश के गांव में जश्न की तैयारी

 बलाली गांव के हनुमान मंदिर में विनेश के स्वागत के लिए ग्रामीणों और भीड़ के लिए कुल 750 किलो बूंदी के लड्डू तैयार किए गए हैं। हलवाई चरखी दादरी जिला मुख्यालय से आए हैं और कल रात से ही लड्डू तैयार कर रहे हैं। यहां 10 हजार से ज्यादा लोगों के पहुंचने की उम्मीद है।

 

17 Aug 202411:10:05 AM

Vinesh Phogat India Return Live: एयरपोर्ट पर पहुंच दीपेंद्र हुड्डा

विनेश फोगाट के स्वागत में दीपेंद्र हुड्डा, बजरंग पुनिया, साक्षी मलिक सहित खाप पंचायत के लोग पहुंचे हैं। एयरपोर्ट पर किसान यूनियन के झंडे भी दिखे।

17 Aug 202411:05:29 AM

Vinesh Phogat India Return Live: विनेश की आंखों से छलके आंसू

दिल्ली पहुंचने के बाद विनेश का भव्य स्वागत हुआ। उन्हें सभी ने आशीर्वाद दिया। इस दौरान वह रो पड़ीं। उनके साथ साक्षी मलिक, बजरंग पुनिया मौजूद हैं। उन्हें पहले कंधे पर उठाय गया फिर गाड़ी छत से सभी अभिवानद स्वीकार किया।

17 Aug 202410:58:39 AM

Vinesh Phogat India Return Live: ढोल नगाड़े से हुआ स्वागत

 विनेश फोगाट का एयरपोर्ट पर ढोल नगाड़ों को साथ स्वागत किया गया। भारी सुरक्षा के बीच वह अपने गांव के लिए रवाना हुईं।

17 Aug 202410:53:03 AM

Vinesh Phogat India Return Live: दिल्ली पहुंची विनेश

भारतीय पहलवान विनेश दिल्ली एयरपोर्ट पहुंच गई हैं। यहां भारी संख्या में पुलिस बल तैनात हैं। दिल्ली एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया गया।

17 Aug 202410:50:52 AM

Vinesh Phogat India Return Live: एयरपोर्ट पर पुलिस बल तैनात

विनेश फोगाट के आगमन की प्रतीक्षा में भारी संख्या में पहलवान पहुंचे हैं। परिवार वाले भी मौजूद हैं।  दिल्ली हवाई अड्डे पर भारी पुलिस बल तैनात है।

17 Aug 202410:49:34 AM

Vinesh Phogat India Return Live: विनेश फोगाट की वतन वापसी

पेरिस ओलंपिक में इतिहास रचने के बाद विनेश फोगाट आज भारत लौटेंगी। दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर उनकी फ्लाइट उतरेगी। विनेश के लिए पेरिस ओलंपिक काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा।