News TOP STORIES खेल नयी दिल्ली राष्ट्रीय

Paralympics Medal Tally 2024: मेडल टैली में भारत ने लगाई लंबी छलांग, 27 पदक के साथ इस पायदान पर पहुंचा


नई दिल्‍ली। पेरिस पैरालंपिक 2024 में शुक्रवार देर रात होकातो सेमा ने ब्रॉन्ज मेडल पर कब्‍जा जमाया। उन्‍होंने मेंस शॉटपुट एफ5 स्पर्धा में तीसरा स्थान हासिल किया। वह पैरालंपिक खेलों में मेडल जीतने वाले नागालैंड के पहले एथलीट हैं।

यह पेरिस पैरालंपिक में भारत का 27वां मेडल है। इसके साथ ही भारत मेडल टैली में 18वें स्‍थान पर पहुंच गया है। भारत के खाते में अब तक 6 गोल्‍ड मेडल, 9 सिल्‍वर मेडल और 12 ब्रॉन्‍ज मेडल आ चुके हैं। पैरालंपिक में भारत का यह अब तक का सर्वश्रेष्‍ठ प्रदर्शन है। इससे टोक्‍यो पैरालंपिक में भारत ने 19 मेडल जीते थे।