Latest News उत्तर प्रदेश प्रयागराज

Mahakumbh 2025: प्रयागराज की भव्यता पर 5600 करोड़ से अधिक होंगे खर्च, श्रद्धालुओं के लिए होंगी 7000 से अधिक शटल बसें


Hero Image
प्रयागराज। Mahakumbh 2025:  महाकुंभ की तैयारियां युद्ध स्तर पर आगे बढ़ रही हैं। लगभग 5600 करोड़ रुपये से अधिक के प्रोजेक्ट से प्रयागराज को भव्य और सुंदर बनाया जा रहा है। कुंभ-2019 में पूरी दुनिया प्रयागराज की ओर आकर्षित हुई थी।

महाकुंभ 2025 (Mahakumbh 2025) की तैयारियां युद्ध स्तर पर चल रही हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को तय समय सीमा में तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिया है। महाकुंभ 13 जनवरी से 26 फरवरी 2025 तक चलेगा। कुंभ-2019 में पूरी दुनिया प्रयागराज की ओर आकर्षित हुई थी। इसी क्रम में दिव्य भव्य और नव्य महाकुंभ-2025 के लिए विभिन्न विभागों द्वारा युद्धस्तर पर काम किया जा रहा है।

इस दौरान करीब 25 करोड़ श्रद्धालुओं ने संगम में स्नान किया था। वे सभी इतने बड़े आध्यात्मिक और सांस्कृतिक आयोजन में सहभागी बने थे। वहीं लगभग 100 देशों के राजनयिक भी कुंभ-2019 के भागीदार बने थे। इन लोगों ने भारत के आध्यात्मिक और समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं का अवलोकन भी किया था।