News TOP STORIES खेल

Ind vs Eng Semi Final : भारत की पहले बल्लेबाजी, दिनेश कार्तिक को नहीं मिला मौका


नई दिल्ली,  टी20 वर्ल्ड कप 2022 के दूसरे सेमीफाइनल मैच में भारत का सामना इंग्लैंड के साथ एडिलेड ओवल मैदान पर हो रहा है। इस मैच में इंग्लैंड की टीम ने टास जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया। 

 

भारतीय टीम में कोई बदलाव नहीं, इंगलैंड ने किए दो परिवर्तन

इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच के लिए भारतीय टीम ने अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया। दिनेश कार्तिक को मौका नहीं दिया गया और रिषभ पंत को ही बतौर विकेटकीपर-बल्लेबाज टीम में शामिल किया गया। पंत को जिम्बाब्वे के खिलाफ मौका मिला था। वहीं इंग्लैंड की टीम की तरफ से दो बदलाव किए गए। चोटिल होने की वजह से मार्क वुड और डेविड मलान टीम से बाहर हुए तो वहीं उनकी जगह फिलिप साल्ट और क्रिस जार्डन को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया।

भारत की प्लेइंग इलेवन

केएल राहुल, रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, रिषभ पंत (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह। 

इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन

जोस बटलर (विकेटकीपर व कप्तान), एलेक्स हेल्स, फिलिप साल्ट, बेन स्टोक्स, हैरी ब्रुक, लियाम लिविंगस्टोन, मोइन अली, सैम कुरेन, क्रिस जार्डन, क्रिस वोक्स, आदिल राशिद। 

भारत और इंग्लैंड दोनों ही टीमें बेहद मजबूत हैं और दोनों को ही फाइनल का दावेदार माना जा रहा है, लेकिन जीत उसी टीम की होगी जो आज बेहतर प्रदर्शन करेगा। दोनों टीमों में स्टार खिलाड़ियों की कोई कमी नहीं है जो मैच को जीतने की ताकत रखते हैं।

इन टीमों की बल्लेबाजी, गेंदबाजी लगभग समान है, लेकिन फर्क सिर्फ रणनीति की होगी जिसके दम पर कोई एक टीम फाइनल में पहुंचेगी। रोहित शर्मा व जोस बटलर की कप्तानी में भारत व इंग्लैंड ने बेहतर खेल के दम पर सेमीफाइनल में जगह बनाई है और आज ये देखना होगा कि कौन कप्तान कितनी चतुरता के साथ कप्तानी करते हुए अपनी टीम को जीत दिलाता है।

टीमें :

भारत- रोहित शर्मा (कप्तान), लोकेश राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, रिषभ पंत, दिनेश कार्तिक, हार्दिक पांड्या, रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्रा सिंह चहल, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी।

इंग्लैंड- जोस बटलर (कप्तान), मोइन अली, एलेक्स हेल्स, हैरी ब्रुक, सैम कुर्रन, क्रिस जार्डन, लियाम लि¨वगस्टोन, डेविड मलान, आदिल रशीद, फिल साल्ट, बेन स्टोक्स, रीस टापली, डेविड विली, क्रिस वोक्स और मार्क वुड।

भारत को नाक आउट के दवाब से उबरना होगा

महेंद्र सिंह धौनी की कप्तानी में भारत ने आखिरी बार वर्ष 2011 में वनडे विश्व कप ट्राफी जीती थी। इसके बाद टीम पांच बार आइसीसी ट्राफी के नाकआउट मैच में हार चुकी है और 2021 टी-20 विश्व कप में तो सेमीफाइनल में भी नहीं पहुंच पाई थी।

भारत को 2014 टी-20 विश्व कप फाइनल में श्रीलंका, 2015 वनडे विश्व कप सेमीफाइनल में आस्ट्रेलिया, 2016 टी-20 विश्व कप सेमीफाइनल में वेस्टइंडीज, 2017 चैंपियंस ट्राफी फाइनल में पाकिस्तान और 2019 वनडे विश्व कप सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से हार मिली। 2021 के खराब प्रदर्शन के बाद एक बार टीम फिर से अंतिम चार में पहुंची है जहां उसका मुकाबला मजबूत इंग्लिश टीम से होगा।

  • 01:16 PM, 10 Nov 2022

    भारत की तरफ से इंग्लैंड के खिलाफ तीन बल्लेबाजों ने टी20 आई में लगाए हैं शतक

    भारतीय टीम की तरफ से इंग्लैंड के खिलाफ तीन बल्लेबाजों ने शतकीय पारी खेली है जिसमें कप्तान रोहित शर्मा, केएल राहुल और सूर्यकुमार यादव मौजूद हैं और तीनों ही इस टीम में हैं।

  • 01:10 PM, 10 Nov 2022

    भारतीय टीम में कोई बदलाव नहीं, इंगलैंड ने किए दो परिवर्तन

    इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच के लिए भारतीय टीम ने अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया। दिनेश कार्तिक को मौका नहीं दिया गया और रिषभ पंत को ही बतौर विकेटकीपर-बल्लेबाज टीम में शामिल किया गया। पंत को जिम्बाब्वे के खिलाफ मौका मिला था। वहीं इंग्लैंड की टीम की तरफ से दो बदलाव किए गए। चोटिल होने की वजह से मार्क वुड और डेविड मलान टीम से बाहर हुए तो वहीं उनकी जगह फिलिप साल्ट और क्रिस जार्डन को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया।

  • 01:09 PM, 10 Nov 2022

    इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन

    जोस बटलर (विकेटकीपर व कप्तान), एलेक्स हेल्स, फिलिप साल्ट, बेन स्टोक्स, हैरी ब्रुक, लियाम लिविंगस्टोन, मोइन अली, सैम कुरेन, क्रिस जार्डन, क्रिस वोक्स, आदिल राशिद।

  • 01:05 PM, 10 Nov 2022

    भारत की प्लेइंग इलेवन

    केएल राहुल, रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, रिषभ पंत (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह।

  • 01:02 PM, 10 Nov 2022

    इंग्लैंड ने जीता, पहले करेगा गेंदबाजी

    इंग्लैंड के कप्तान जॉस बटलर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है।

  • 01:02 PM, 10 Nov 2022

    इंग्लैंड ने टास जीता

    इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने टास जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और भारत की पहले बल्लेबाजी होगी।

  • 12:52 PM, 10 Nov 2022

    विराट पूरा कर सकते हैं T20I में 4,000 रन

    विराट कोहली T20I में 4,000 रन बनाने से महज 42 रन की दूरी पर खड़े हैं। फिलहाल कोहली के नाम 114 मैच की 106 इनिंग में 52.77 की औसत और 138.15 की स्ट्राइक रेट से 3,958 रन हैं।

  • 12:46 PM, 10 Nov 2022

    भारत की तरफ से रिषभ पंत को मिल सकता है मौका

    भारत की तरफ से एक बार फिर रिषभ पंत को मौका मिल सकता है। सुपर-12 के आखिरी मैच में पंत ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 3 रन बनाए थे।

  • 12:45 PM, 10 Nov 2022

    मार्क वुड के खेलने पर सस्पेंस

    टीम इंडिया के खिलाफ इस मैच में मार्क वुड के खेलने पर सस्पेंस बरकरार है। यदि ऐसा होता है तो उनके स्थान पर क्रिस जॉर्डन को मौका मिल सकता है।

  • 12:36 PM, 10 Nov 2022

    नॉक आउट में खूब चला है विराट का बल्ला

    कोहली टी20 विश्व कप नॉक आउट मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने तीन मैचों में 159.73 के स्ट्राइक रेट से 238 रन बनाए हैं।

  • 12:32 PM, 10 Nov 2022

    हेड टू हेड में भारत का पलड़ा भारी

    हेड टू हेड में भारत का पलड़ा भारी रहा है। अब तक खेले गए 22 T20I में 12 बार टीम इंडिया ने बाजी मारी है जबकि 10 बार इंग्लैंड टीम को जीत मिली है। टी20 वर्ल्ड कप में भी भारत 2-1 से आगे है।