दिलदारनगर, गाजीपुर द्य थाना क्षेत्र के उसियां मिनी स्टेडियम के पास डाउन लाइन पर एक अज्ञात वृद्ध की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक की उम्र लगभग 70 वर्ष आंकी जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे स्टेशन की सूचना पर तुरंत स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्यवाही करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गाजीपुर भेज दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मृतक के पास से ऐसी कोई पहचान संबंधी सामग्री बरामद नहीं हुई है, जिससे उसकी शिनाख्त हो सके। फिलहाल पुलिस मृतक की पहचान सुनिश्चित करने में जुटी हुई है। इस घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी का माहौल बन गया है और लोग तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं।
————–
Related Articles
गाजीपुर: हाईटेंशन तार की चपेट में आई मिनी बस; जिंदा जले छह लोग, बढ़ सकती है मृतकों की संख्या
Post Views: 965 गाजीपुर। : मरदह क्षेत्र के महाहरधाम के समीप बरात की मिनी बस में 11 हजार लाइन के तार छू जाने से आग लग गई और देखते ही देखते बस आग का गोला बन गई। आग इतनी भयावह थी कि कोई भी आग बुझाने के लिए बस के करीब जाने की हिम्मत नहीं […]
सूर्य की किरणों से जगमग हुआ रामलला का ललाट, देखें भव्य नजारा
Post Views: 3,445 नई दिल्ली। (Ram Lalla Surya Tilak) रामनगरी अयोध्या में आज रामनवमी की धूम है। नव भव्य राम मंदिर में प्रभु श्रीराम का जन्मोत्सव मनाया जा रहा है। रामलला के ललाट पर विशेष यंत्र द्वारा सूर्य तिलक किया गया। सूर्य की किरणें जैसे ही रामलला के ललाट पर पड़ी उनका ललाट जगमग हो उठा। […]
डीएम के निर्देश पर छह माह बाद कब्र से निकाला गया शव, भारी संख्या में पुलिस फोर्स रही तैनात
Post Views: 869 शादियाबाद (गाजीपुर)। क्षेत्र के मोहब्बतपुर मनिहारी गांव में रविवार को डीएम आर्यका अखौरी के निर्देश पर छह माह पूर्व संदिग्ध परिस्थिति में मरी 30 वर्षीय विवाहिता रूबीना का शव रविवार को कब्र से खोदकर निकाला गया। यह कार्रवाई विवाहिता की मां रशिदुन निशा के प्रार्थना पत्र पर की गई। गाजीपुर में डीएम […]




