News TOP STORIES उत्तर प्रदेश गाजीपुर नयी दिल्ली प्रयागराज राष्ट्रीय लखनऊ

UP विधानसभा में विपक्ष ने पहले दिन जमकर काटा हंगामा सदन की कार्यवाही अगले दिन 11 बजे तक स्थगित


, नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश विधान मंडल के मानसून सत्र की शुरूआत आज सोमवार से हो रही है। दोनों सदनों में कार्यवाही सुबह 11 बजे से शुरू हो गई है। यह वर्ष 2023 में विधान मंडल का दूसरा और अठारहवीं विधान सभा का पांचवां सत्र होगा। इस सत्र में राज्य सरकार विभिन्न अध्यादेशों के जरिए विधेयक लाएगी। उप्र शिक्षा सेवा चयन आयोग विधेयक समेत कुछ अन्य विधेयक पारित हो सकते हैं। सदन के शुरू होते ही विपक्ष ने जमकर हंगामा शुरू कर दिया है। नेता सदन का सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) होंगे, जबकि नेता प्रतिपक्ष समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) हैं।

Last modified on: 7 August 2023

7 August 2023 – 1:27:07 PM

मंगलवार तक के लिए सदन की कार्यवाही स्थगित

उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने मंगलवार सुबह 11 बजे तक के लिए सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी है।

7 August 2023 – 12:44:52 PM

अखिलेश ने की मणिपुर हिंसा पर निंदा प्रस्ताव की मांग

नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव ने कहा- दुनिया में कोई ऐसी जगह नहीं बची, जहां पर मणिपुर हिंसा की निंदा नहीं की हो। अखिलेश ने कहा- हम चाहते हैं नेता सदन इस पर कुछ बोले। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने मणिपुर हिंसा पर चर्चा के लिए मना कर दिया। बोले- यह नियम में नहीं है। हम दूसरे राज्यों की चर्चा सदन में नहीं कर सकते हैं।

7 August 2023 – 12:11:36 PM

मणिपुर हिंसा पर नहीं होगी चर्चा

UP Assembly Monsoon Session 2023: विपक्ष लगातार मणिपुर हिंसा को लेकर चर्चा की मांग कर रहा है। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा- मणिपुर हिंसा को लेकर सदन में चर्चा नहीं होगी।

7 August 2023 – 12:05:36 PM

30 मिनट के लिए सदन स्थगित

UP Monsoon Session: विपक्ष के हंगामे के चलते विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने 30 मिनट के लिए सदन स्थगित कर दिया है।

7 August 2023 – 12:05:35 PM

30 मिनट के लिए सदन स्थगित

UP Monsoon Session: विपक्ष के हंगामे के चलते विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने 30 मिनट के लिए सदन स्थगित कर दिया है।

7 August 2023 – 11:48:29 AM

स्वामी प्रसाद मौर्य बोले- सरकारी एजेंसियों का हो रहा दुरुप्रयोग

UP Assembly Monsoon Session 2023: समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा- सपा विधायक कई मुद्दों पर प्रदर्शन कर रहे हैं। सरकार विपक्षी नेताओं के खिलाफ ईडी, सीबीआई, आईटी का दुरुपयोग कर रही है।

7 August 2023 – 11:43:46 AM

अखिलेश ने राहुल गांधी को दी बधाई

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सदस्यता बहाल होने पर सपा मुखिया अखिलेश यादव ने उन्हें बधाई दी। अखिलेश ने कहा- “जहां तक कांग्रेस नेताओं और राहुल गांधी का सवाल है तो मैं उन्हें सदस्यता बहाल होने पर बधाई देना चाहता हूं। मैं सुप्रीम कोर्ट को भी बधाई देता हूं। इस फैसले के बाद लोकतंत्र और न्यायालय पर विश्वास बढ़ा है।”

7 August 2023 – 11:41:43 AM

सदन में सपा विधायकों का हंगामा

UP Monsoon Session: सदन में सपा विधायक विभिन्न मुद्दों पर सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं।

7 August 2023 – 11:03:58 AM

केशव प्रसाद मौर्य बोले- हम चर्चा के लिए हैं तैयार

यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा- “यदि विपक्ष के पास कोई मुद्दा है, तो वे हमारे पास आ सकते हैं और सरकार चर्चा करने और बहस करने के लिए तैयार है…यदि विपक्ष लोगों के हित के लिए सकारात्मक चर्चा चाहता है, तो सरकार उनके सभी सवालों का जवाब देने के लिए तैयार है…”

7 August 2023 – 10:39:06 AM

सपा विधायकों ने किया विरोध प्रदर्शन

UP Monsoon Session: यूपी विधानसभा सत्र शुरू होने से पहले ही समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायकों ने लखनऊ में राज्य विधानसभा के बाहर राज्य सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

7 August 2023 – 10:37:03 AM

लखनऊ में सुरक्षा व्यवस्था सख्त

मानसून सत्र शुरू होने से पहले ही लखनऊ में उत्तर प्रदेश विधानसभा के बाहर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।

7 August 2023 – 10:35:25 AM

विधानसभा अध्यक्ष ने की थी सहयोग की अपेक्षा

UP Monsoon Session: मानसून सत्र से पहले रविवार को विधान भवन में हुई सर्वदलीय बैठक में विधान सभा अध्यक्ष सतीश महाना ने सदन के सुचारु संचालन में सभी दलीय नेताओं से सहयोग की अपेक्षा की।