बरसठी। पुलिस ने विवाहिता के साथ अश्लील हरकत कर सोशल मीडिया पर फोटो वायरल करने के आरोपित युवक को उसके घर मनिकापुर गांव से गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। भदोही जिले के सुरियावां थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता एक शादी में अपने रिस्तेदारी बरसठी थाना क्षेत्र के एक गांव में आयी थी। आरोप है वही पर गांव का एक युवक अश्लील हरकत किया और उसका फोटो व वीडियो बना लिया। आरोप है कि ब्लैकमेल करके एक वर्ष तक बात चीत करता रहा और उस समय का बनाया वीडियो व फ़ोटो इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर दिया। जब इसकी जानकारी अपने पति को दिया तो वह पूछने गये। जिस पर आरोपी के साथ उसका भाई और पिता जान से मारने की धमकी दी। विवाहिता ने पुलिस से शिकायत किया जिस पर पुलिस ने गुरूवार को मनिकापुर गांव निवासी आरोपी मुकेश, उसका भाई विकास और पिता अशोक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। मुखबिर की सूचना पर थानाध्यक्ष अमरेन्द्र कुमार पांडेय हमराही सिपाही के साथ शनिवार को एक आरोपी मुकेश को उसके घर पहुँचकर गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि विधिक कार्यवाही करते हुए उसे न्यायालय भेज दिया गया है।
Related Articles
तालाबमें डूबनेसे किशोर की मौत
Post Views: 913 खेतासरायके पुरानी बाजार का निवासी था मृतक कुणाल खेतासराय। स्थानीय कस्बा के रामप्रताप चौधरी के ट्यूबेल स्थित तालाब में डूबने से शनिवार की अपराहन 22 वर्षीय एक युवक की मौत हो गई। युवक की पहचान पुरानी बाजार मोहल्ला निवासी धीरेंद्र गुप्ता उर्फ काजू के बड़े पुत्र कुणाल गुप्ता के रूप में हुई […]
वृद्धकी गोली मारकर हत्या, साथी युवक घायल
Post Views: 2,128 शाहगंज के मियांपुर बकुची मोड़ पुलिया के पास हुई दुस्साहसिक वारदात मुकमदे की थी रंजिश, कचहरी से पैरवी कर घर लौट रहे थे मृत हरी लाल जौनपुर। शाहगंज थाना क्षेत्र के मियांपुर बकुची मोड़ पुलिया पर शुक्रवार की देर शाम बाइक सवार हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर वृद्ध की हत्या कर दी। […]
टीकाकरणमें सहयोग देने वाले ५० प्रभावशाली सम्मानित
Post Views: 1,410 जिलाधिकारी, सीडीओ और सीएमओके हाथों मिला प्रशस्ति पत्र जौनपुर। नियमित टीकाकरण कार्यक्रम के अंतर्गत सामुदायिक सहयोगियों/प्रभावशाली लोगों के लिए गुरुवार को जनपद स्तरीय अभिमुखीकरण हुआ। इसमें भ्रांतियों के कारण नियमित टीकाकरण से वंचित बच्चों के अभिभावकों को समझाकर शत-प्रतिशत टीकाकरण कराने में सहयोग देने वाले समाज के 50 प्रभावशाली लोगों को प्रशस्ति […]

