नयी दिल्ली (आससे)। महाराष्ट्र, पंजाब, कर्नाटक, गुजरात और तमिलाडु में कोरोना की बढ़ती रफ्तार एक फिर से डराने लगी है। केंद्र सरकार ने कहा है कि पिछले 24 घंटे में इन राज्यों में कोरोना के सबसे अधिक 71.10 प्रतिशत सक्रिय मामले मिले हैं। इस दौरान पूरे देश में 28,903 नये मामले सामने आये हैं, जबकि 188 लोगों की मौत हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि महाराष्ट्र, पंजाब, कर्नाटक, गुजरात और तमिलाडु से प्रतिदिन अधिक संख्या में नये मामले दर्ज किये जा रहे हैं। पिछले 24 घंटों में कुल 28,903 नये मामलों में से 71.10 प्रतिशत इन्हीं राज्यों से दर्ज किये गये हैं। मंत्रालय के अनुसार नये मामलों में 83.91 प्रतिशत मामले महाराष्ट्र, पंजाब, कर्नाटक, गुजरात, तमिलनाडु और केरल से हैं। जबकि अकेले महाराष्ट्र में 17,864 दैनिक नये मामलों का 61.8 प्रतिशत है। इसके बाद केरल में 1,970 और पंजाब में 1,463 नये मामले सामने आये हैं। मंत्रालय ने बताया कि देश में कुल सक्रिय मामले 2,34,406 हैं और यह कुल मामलों का 2.05 प्रतिशत हैं। देश के कुल सक्रिय मामलों में महाराष्ट्र, केरल और पंजाब का हिस्सा 76.4 प्रतिशत है, जिसमें अकेले महाराष्ट्र का योगदान लगभग 60 प्रतिशत है। आज कोरोना की कुल रिकवरी 1,10,45,284 रही, जबकि राष्ट्रीय रिकवरी दर 96.56 प्रतिशत है। मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों में 188 मृत्यु दर्ज की गई हैं। 6 राज्यों की नई मृत्यु का हिस्सा 86.7 प्रतिशत है। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा मृत्यु (87) और इसके बाद पंजाब में प्रतिदिन 38 तथा केरल में 15 मृत्यु दर्ज की गई हैं।
Related Articles
Uttarakhand : लालकुआं में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की राह आसान नहीं
Post Views: 516 हल्द्वानी : पूर्व सीएम हरीश रावत अब लालकुआं सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। बुधवार देर रात जारी लिस्ट में संशोधन के बाद हरदा की सीट बदल गई। रामनगर में हरदा और कार्यकारी अध्यक्ष रणजीत रावत की आपसी लड़ाई के चक्कर में हाईकमान ने दोनों को इस सीट से दूर कर दिया, […]
मंदिर-मस्जिद जाना धर्म नहीं राजनाथ सिंह ने रोहतास में बताया राम-रावण का अंतर
Post Views: 275 सासाराम। बिहार के रोहतास जिले के सासाराम में जमुहार स्थित गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शनिवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शिरकत की। यहां संबोधित करते हुए उन्होंने राम-रावण का उदाहरण देते हुए अपनी बात रखी। समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने […]
हरियाणा में प्रदर्शनकारी किसानों पर आंसू गैस के गोले दागे
Post Views: 534 सीएम की रैली रद्द, चिल्ला और गाजीपुर बॉर्डर बंद, कांग्रेस देश में 15 को करेगी राजभवन का घेराव नयी दिल्ली/करनाल (एजेंसी)। किसान आंदोलन का रविवार को 46वां दिन है। दिल्ली की सीमाओं पर बैठे किसान अब भी केंद्र सरकार से दूरी बनाये हुए हैं। इस बीच, हरियाणा के करनाल में उस समय […]