बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को बीरभूम के बोलपुर में रोड शो कर शक्ति प्रदर्शन किया और भाजपा को दिखाया कि राज्य में अब भी उनका दबदबा है। ममता बनर्जी ने कहा कि भाजपा पहले बंगाल में 30 सीटें जीत कर दिखाए, बाद में 294 सीटों का सपना देखे। ममता ने कहा कि भाजपा वाले हर हफ्ते आते हैं, फाइव स्टार वाला खाना खाते हैं और दिखाते ऐसे हैं कि आदिवासी के साथ खाना खा रहे हैं। ममता ने कहा कि हम 365 दिन गुरुदेव रवींद्र नाथ टैगोर के साथ हैं और भाजपा वाले हर दिन फर्जी वीडियो फैलाकर समाज को बांटने का काम कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए ममता ने कहा कि किसी ने नया रूप धारण किया है, कभी वो टैगोर बनना चाहते हैं, तो कभी गांधी। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा केंद्रीय एजेंसी और पैसों का इस्तेमाल कर बंगाल में घुसना चाहते हैं लेकिन यहां की जनता उनको सबक सिखाएगी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के रोड शो के जवाब में ममता बनर्जी ने दोपहर 12 बजे बोलपुर के डाकबंगला मोड़ से जम्बोनी तक साढ़े तीन किलोमीटर लंबा रोड शो किया। रोड शो में ममता बनर्जी ने अप्रत्यक्ष रूप से भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि विश्व भारती यूनिवर्सिटी पर बाहरियों ने कब्जा कर लिया है। कुछ दिन पहले यूनिवर्सिटी के 100 साल पूरे होने के कार्यक्रम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संबोधित किया था लेकिन इसमें ममता बनर्जी शामिल नहीं हुई थीं। बता दें कि 20 दिसंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बोलपुर में शक्ति प्रदर्शन किया था और राज्य के आगामी विधानसभा चुनाव के लिए हुंकार भरी थी। शाह ने इस बार बंगाल में भाजपा सरकार बनने का दावा किया है।
Related Articles
नवजोत सिंह सिद्धू ने खुद को सीएम चेहरे के रूप में किया पेश
Post Views: 462 लुधियाना। भले ही कांग्रेस ने 2022 विधानसभा चुनाव के लिए मुख्यमंत्री चेहरे की घोषणा नहीं की है, लेकिन पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू खुद को मुख्यमंत्री के रूप में पेश करने से पीछे नहीं रहे। नवजोत सिंह सिद्धू ने बातचीत के दौरान अगले पांच साल की अपनी कार्ययोजना भी […]
यूक्रेन के लोगों का जीवन बचाने और शांति स्थापित करने में नहीं छोड़ूूगा कोई कसर: एंटोनियो गुतरेस
Post Views: 376 संयुक्त राष्ट्र । रूस द्वारा यूक्रेन पर थोपे गए युद्ध के दो माह पूरे होने के बाद पहली बार संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने एक बयान जारी किया है। इस बयान में यूएन प्रमुख द्वारा इस विवाद के शांतिपूर्ण हल को तलाशने के लिए उनका पूरा समर्थन करने की बात कही गई […]
WPL 2023 GG vs MI: गुजरात जायंट्स बनाम मुंबई इंडियंस के मुकाबले
Post Views: 337 नई दिल्ली, । महिला प्रीमियर लीग (WPL 2023) के पहले संस्करण का आगाज आज यानी 4 मार्च से होने जा रहा है। WPL 2023 का पहला मुकाबला गुजरात जायंट्स (Gujarat Giants) और मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) महिला टीम के बीच खेला जाएगा, जिसमें मुंबई टीम की कप्तानी हरमनप्रीत कौर करेंगी। वहीं, गुजरात […]