Latest News TOP STORIES अन्तर्राष्ट्रीय उत्तर प्रदेश झारखंड नयी दिल्ली वाराणसी

‘आज’ समाचार पत्र समूह के निदेशक शाश्वत विक्रम गुप्त का असामयिक निधन


अत्यंत दुखद समाचार
‘आज’ समाचार पत्र समूह के निदेशक एवं प्रधान संपादक श्री शार्दूल विक्रम गुप्त के बड़े पुत्र शाश्वत विक्रम गुप्त का शुक्रवार को निधन हो गया। वह ४७ वर्ष के थे। वे पिछले कई दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। उनका इलाज एक निजी चिकित्सालय में चल रहा था। उनका अंतिम संस्कार २४ अपै्रल को पूर्वाह्नï हरिश्चन्द्र घाट पर होगा। वे अपने पीछे पत्नी, दो पुत्री, एक पुत्र सहित भरापूरा परिवार छोड़ गये। उनकी प्रारंभिक शिक्षा अजमेर (राजस्थान) में मेओ कालेज से हुई थी उन्होंने काशी हिन्दू विश्वविद्यालय से बी.काम.आनर्स की डिग्री प्राप्त की। आपको मूर्तिकला और संगीतका विशेष शौक था। आपने अपने अध्ययन के लिए एक व्यक्तिगत लाइबे्ररी भी बना रखी थी।