सकलडीहा। आगामी 2 मई को मतगणना है। मतगणना सकुशल कराने को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा तैयारी शुरू कर दिया गया है। शुक्रवार को चुनाव अधिकारी के साथ सीओ सहित कोतवाली पुलिस ने सकलडीहा पीजी कॉलेज में बनाये गये मतगणना स्थल के बारे में विस्तार से जानकारी लिया। इस दौरान चुनाव अधिकारी ने 72 घंटा तक सभी बूथो का चुनाव परिणाम की घोषणा करने का दावा किया है। सकलडीहा पीजी कॉलेज में मतगणना स्थल बनाया गया है। आगामी 2 मई को सुबह 8 बजे से मतगणना अनवरत प्रारंभ होगा। मतगणना के लिये कुल 12 कमरा में 13 न्याय पंचायत के लिये काउंटर लगाया जायेगा। प्रत्येक न्याय पंचायत पर चार काउंटर बनाये गये है। पेटी खुलते ही अलग अलग कलर का बैलेट पेपर की छटनी करके चारों टेबल पर अलग अलग पद के उम्मीदवारों की काउंटिंग किया जायेगा। संभवत एक ग्राम सभा की काउंटिंग एक से दो घंटा के अंदर करने का दावा किया जा रहा है। गणना कार्यक्रम को लेकर चुनाव अधिकारी ने पुलिस अधिकारियों के साथ गणना स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान न्याय पंचायत वार प्रत्याशियों को आने के बारे में जानकारी दिया। इस मौके पर चुनाव अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा, सीओ एके सिंह, केतवाल अवनीश कुमार राय, पवन दूबे, अभिषेक सिंह, लल्लन राय संजय आदि मौजूद रहे।
Related Articles
चंदौली।समाजवाद की धड़कन थे नेताजी:डीएन यादव
Post Views: 243 अलीनगर। समाजवाद और भारतीय राजनीति की धड़कन थे नेता जी। यह बातें समाजवादी युवजन सभा के पूर्व राष्ट्रीय सचिव डीएन यादव ने अपने बिलारीडीह स्थित आवास पर नेताजी को श्रद्धांजलि देते हुए एक शोक सभा में व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि नेताजी विलक्षण प्रतिभा के धनी थे। गांधी जी, डॉक्टर अंबेडकर जी […]
चंदौली।राष्ट्रपति से पुरस्कृत जलीलपुर बदहाल
Post Views: 436 पड़ाव। क्षेत्र के जलीलपुर गाँव को कुछ वर्ष पूर्व राष्ट्रपति द्वारा निर्मल और स्वच्छता के मामले में सम्मानित किया जा चुका है। बावजूद इसके जलीलपुर नईबस्ती गाँव की स्थिति फिलहाल काफी नारकीय है। जिसकी सुध लेने वाला ना तो कोई राजनेता है और ना ही कोई अधिकारी है। जबकि स्थानीय लोगों के […]
चंदौली। आगजनी के शिकार परिवार का सपा नेता ने किया सहयोग
Post Views: 416 धानापुर। कहते हैं खुद के लिए जीना भी कोई जीना है। अगर आपके दिल में पीडि़तों, लाचारों और जरूरतमंदों के लिए सम्वेदना नहीं है तो आप इंसानियत का दर्द नहीं समझ सकते। पूर्व सैनिक जिला पंचायत सदस्य एवं सपा नेता अंजनी सिंह ने क्षेत्र के पहाड़पुर गाँव निवासी दया यादव एवं शिवचरण […]