Latest News नयी दिल्ली राष्ट्रीय

Mahindra ने महाराष्ट्र में शुरू की Oxygen on Wheels सेवा,


  • देश में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। कोविड के नए-नए स्टैन मिलने से परेशानियां बड़ रही है। आंधप्रदेश में महामारी का नया स्टैन मिला है। इसका AP Strain और N440K नाम रखा गया है। वहीं ऑक्सीजन की कमी देखने को मिल रही है। बड़े-बड़े उद्योगपति सेवा के लिए आगे आ रहे हैं। भारत में सबसे महाराष्ट्र सबसे अधिक प्रभावित राज्य है। यहां महिंद्र लाजिस्टिक्स ने ऑक्सीजन ऑन व्हील्स (Oxygen on Wheels) सेवा शुरू की है।

कंपनी इस सुविधा के तहत अस्पतालों और चिकिस्ता केंद्रों तक ऑक्सीजन पहुंचाने का काम कर रही है। जिसके लिए कोई पैसा नहीं ले रही। फिलहाल यह सेवा मुंबई, ठाणे, पुणे, पिंपरी-चिंचवाड़, चाकन, नासिक और नागपुर में शुरू की गई। इसके लिए करीब 100 वाहन काम कर रहे हैं।

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने एक बयान में कहा कि यह सेवा महिंद्रा लाजिस्टिक्स के निर्देशन में चलेगी। इसमें प्रशासन और स्थानीय निकायों की भी साझेदारी रहेगी। कंपनी ने कहा, ‘दिल्ली और अन्य शहरों में इस सेवा का विस्तार करने के लिए स्थानीय निकाय प्रशासन और सरकारी विभागों के साथ बातचीत जारी है।’ कंपनी ने बताया कि पिछले दो दिनों में इस सेवा को बहुत सराहना मिली है। हम मरीजों के घर सीधे ऑक्सीजन सिलेंडर पहुंचाने पर विचार कर रहे। महिंद्रा ग्रुप के प्रबंध निदेशक और सीईओ अनीश शाह ने कहा कि ऑक्सीजन ऑन व्हील्स सेवा शुरू से जनता की जान बचाने और स्वास्थ्य सेवाओं पर दबाव कम करने में मदद मिली है।