चंदौली। सदर ब्लाक क्षेत्र के हथियानी ग्राम प्रधान के लिए बीते नौ मई को हुए मतदान के बाद मतगणना मंगलवार को सदर ब्लाक में हुई। इस दौरान मतों की गिनती में निष्पक्षता पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए। मंगलवार को मतगणना के बाद हथियानी ग्राम पंचायत के हारे हुए प्रत्याशी के समर्थकों ने धांधली का आरोप लगाते हुए कलेक्ट्रेट मार्ग पर धरना दिया। इस दौरान शासन.प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आरोप लगाया कि बूथ पर अधिक वोट पड़े। लेकिन मतगणना में कम वोटों की ही गिनती की गई। आरओ ने धांधली करते हुए दूसरे प्रत्याशी को 15 वोटों से जीत दिला दी। ऐसे में दोबारा मतगणना कराई जानी चाहिए। विदित हो कि हथियानी ग्राम पंचायत में नामांकन के बाद प्रत्याशी राजेंद्र चौहान की मौत हो गयी थी। इसकी जानकारी होते ही प्रशासन ने उक्त गांव के प्रधान पद के मतदान को रोक दिया। इस बीच मृत उम्मीदवार राजेंद्र के पुत्र ने नामांकन किया और मतदान के लिए नौ मई की तिथि नियत हुई। मतगणना के दौरान हथियानी गांव के प्रधान प्रत्याशी अरविंद चौहान 15 वोट से हार गए। इससे बौखला, समर्थक कलेक्ट्रेट पहुंच गए। यहां मुख्य मार्ग पर धरना पर बैठ गए। आरोप लगाया कि मतगणना में धांधली की गई है। आरोप है कि मतदान के दिन बूथ पर करीब 2600 मत पड़े लेकिन २३०० मतों की ही गिनती हुई।
Related Articles
चंदौली।कमलापति त्रिपाठी परिवार पर मुकदमा को लेकर विरोध
Post Views: 426 मुगलसराय। उ०प्र० कांग्रस कमेटी किसान प्रकोष्ठ पूर्वी जोन के उपाध्यक्ष अकील अहमद बाबू के नेतृत्व में पूर्व विधायक राजेशपति त्रिपाठी व ललितेश त्रिपाठी के उपर लगाये गये फर्जी मुकदमें के खिलाफ कांग्रसजनों ने शास्त्री पार्क में धरना दिया। इस दौरान अकील अहमद बाबू ने कहाकि उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार आये दिन […]
चंदौली।भाजपा का गठबंधन सीधे जनता से:नरेद्र मोदी
Post Views: 395 चंदौली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भाजपा का गठबंधन सीधे जनता है जबकि अन्य दलों ने गुंडे.माफियाओं से गठबंधन कर रखा है। ताकि वे चुनाव जीत सके। जनता की दृढ़ता व भाजपा से प्रगाड़ता यूपी में एक बार फिर सुशासन लौटाने जा रही है। क्योंकि भाजपा ने कोरोना काल में किसी […]
चंदौली।भाजपाजनों ने मंडी में गेहूं खरीद का लिया जायजा
Post Views: 576 चंदौली। केन्द्रीय मंत्री डा० महेन्द्र नाथ पाण्डेय की पहल पर चंदौली जिले में नवीन मण्डी स्थित क्रय केन्द्र समेत 25 नए काटों को लगाया गया है। अब जिले में सारे काटे पूरे तरह से चालू है। इस कड़ी में क्रय केन्द्रों पर गेहूं खरीद की स्थिति का जायजा लेने के लिए भाजपा […]