चन्दौली। ग्राम राममांडो विकास खंड शहाबगंज के प्रधान पवन प्रताप सिंह को प्रधान संघ का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। ग्राम प्रधान को राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम संगठन उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष कौशल किशोर पांडेय ने जिम्मेदारी सौपी। 25 वर्षीय पवन प्रताप सिंह पीजीडीएम तक शिक्षा प्राप्त कर एचडीएफसी बैंक में सेवा दे रहे थे। पवन प्रताप सिंह ने बताया संगठन का पूरे जनपद में मजबूती से गठन किया जाएगा और जो भी गांवों के विकास में समस्याएं आएगी उसे त्वरित निस्तारण करने का प्रयास किया जाएगा। सरकार की सभी कल्याणकारी योजनाए गरीबों, दलितो, वंचितो एवं जरूरत मंद लोगो तक पहुंचाई जाएगी जिससे आम जन की समस्या का निराकरण हो सके। आगे अध्यक्ष ने कहा कि संगठन का गठन जनपद में तेजी से किया जाएगा। जिससे गांवों की समस्याओं के निस्तारण के लिए शासन प्रशासन को अवगत कराकर समस्याओ का निराकरण किया जा सके जिससे गांवों का विकास हो सके।
Related Articles
चन्दौली। दिल्ली की टीम ने बलुआ घाट का किया निरीक्षण
Post Views: 335 चहनियां। जीवन धारा नमामि गंगे दिल्ली की टीम बुधवार को बलुआ स्थित पश्चिम वाहिनी गंगा घाट पहुँच कर गंगा स्वच्छता अभियान के तहत गंगा को सफाई अभियान का निरीक्षण किया। वही गांव की गंदगी गंगा में नाले के रूप मे जा रही है जिसको लेकर एडीओ पंचायत को कड़ी फटकार लगायी। उपस्थित […]
चंदौली।डीएम ने निर्वाचन लडऩे वाले प्रत्याशियों संग की बैठक
Post Views: 302 चंदौली। विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 की मतगणना को पारदर्शी एवं सकुशल संपन्न कराये जाने हेतु जिला अधिकारी संजीव सिंह की अध्यक्षता में कलेक्टर सभागार में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों का निर्वाचन लडऩे वाले समस्त उम्मीदवार उनके निर्वाचन अभिकर्ताओं के साथ शाम 5 बजे बैठक संपन्न हुई। जिलाधिकारी द्वारा उपस्थित जनप्रतिनिधियों […]
चंदौली। सीएम आगमन को लेकर मंडलायुक्त, आईजी ने किया दौरा
Post Views: 522 सैयदराजा। मुख्यमंत्री के 6 अक्टूबर के संभावित दौरे को देखते हुए सोमवार को मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल व आईजी एसके भगत ने हेलिपैड व जनसभा स्थल का निरीक्षण कर जायजा लिया। इस दौरान अधिकारी द्वय ने मातहतों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। ज्ञातव्य हो कि मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जोर शोर से […]