चंदौली। केन्द्रीय मंत्री डा० महेन्द्र नाथ पाण्डेय की पहल पर चंदौली जिले में नवीन मण्डी स्थित क्रय केन्द्र समेत 25 नए काटों को लगाया गया है। अब जिले में सारे काटे पूरे तरह से चालू है। इस कड़ी में क्रय केन्द्रों पर गेहूं खरीद की स्थिति का जायजा लेने के लिए भाजपा जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष राणा प्रताप सिंह एव सूर्यमुनि तिवारी ने गुरुवार को मंडी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान नवीन मंडी में संचालित क्रय केन्द्रों पर सभी काटे पूरी तरह से चालू मिले और किसानों की खरीद होती पायी गयी। अभिमन्यु सिंह ने कहा कि भाजपा हमेशा किसानों के साथ खड़ी रहती है। अब चंदौली के सभीे किसान जिले में कही भी अपने अनाज को आसानी से बेच सकता है। भाजपा नेता सूर्यमुनि तिवारी ने कहा कि केन्द्र व यूपी की सरकार द्वारा किसानों के उत्थान के लिए बहुत सारी योजनाओं संचालित की गयी है जिसका सीधा लाभ किसानों को मिल रहा है। जिससे किसानों कृषि कार्यो को करने में सहूलियत मिल रही है। इस अवसर पर दिनेश मिश्रा, ओमप्रकाश सिंह, संतोष तिवारी, ओमप्रकाश मौर्या, प्रदीप चौहान, संजय राजभर, सूरज पाण्डेय, रिंकू पाण्डेय रहे।
Related Articles
चंदौली। यूपीएससी परीक्षा में चयनित छात्र का स्वागत
Post Views: 242 चकिया। विकास खंड भरेहटा के पूर्व प्रधान बाबूलाल के पुत्र विवेक गुप्ता ने संघ लोक सेवा आयोग के इंजीनियरिंग सर्विस परीक्षा में 5वा रैंक लाने पर खुशी का माहौल हो गया। वही ग्राम प्रधान सिकंदरपुर सत्यप्रकाश और सांसद प्रतिनिधि प्रतापगढ़ के संतोष गुप्ता ने ढोल नगाड़े के साथ माला पहना विवेक को […]
चंदौली।नि:शुल्क कार्यशाला का आयोजन
Post Views: 904 चंदौली। यूपी पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वाधान में बच्चों और महिलाओं के स्वास्थ्य के संबंध में नि:शुल्क कार्यशाला का आयोजन पुलिस लाइन सभागार चंदौली में किया गया। इस दौरान 7 डेज फाउंडेशन के नेतृत्व में आर्गेनिक सेनेटरी नैपकिन एवं महिला स्वास्थ्य संबंधित सरकारी विभाग में पोस्टेड महिला कर्मचारियों को जागरूक किया […]
चंदौली। जलमग्न सड़क को लेकर दिया धरना
Post Views: 425 सकलडीहा। कस्बा सहित चन्दौली मुख्य मार्ग आए दिन हो रही हल्की बारिश में पूरी सड़क गड्ढा होने के कारण जलमग्न दिखाई देने लगता है। इस दौरान कई बार ग्रामीणों ने उच्चधिकारी व राजनेताओं से इसकी शिकायत किया परंतु आज तक सिर्फ कोरे कागज की तरह आश्वासन पर आश्वासन मिलते आए वहीं मंगलवार […]