धीना। सैयदराजा विधानसभा के विरासराय गांव स्थित विरसराय पम्प कैनाल की दयनीय दशा देखकर पूर्व विधायक सैयदराजा मनोज कुमार सिंह भड़क गए और कहा की 24 घण्टे में नही चला पम्प कैनाल तो समाजवादी पार्टी बड़ा आंदोलन करेगी। किसानों को कभी भी सरकार द्वारा मदद नही मिल रही केवल कागजो में सरकार किसानों की आय दुगुना करने का ढोंग रच रही है। उन्होंने कहा की आज किसानों को धान की नर्सरी डालने को पानी की जरूरत है। विरसराय पम्प कैनाल का पम्प उखाड़कर फेक दिया गया है। पम्प चलने की कोई दशा नही दिख रही। उन्होंने कहा 24 घण्टें में पम्प कैनाल नहीं चला तो समाजवादी पार्टी आंदोलन करेगी। इसके लिए हम जेल भी जाने को तैयार है। आगे उन्होंने कहा की पम्प कैनाल की समाजवादी पार्टी की सरकार में 20 क्यूसेक से क्षमता बढ़ाकर 50 क्यूसेक कराया। आज पम्प कैनाल की दशा पुरानी स्थिति में आ गयी है। जबकि प्रदेश व देश मे डबल इंजन की सरकार है । पम्प कैनाल की क्षमता 50-100 हो गयी हो गई होगी। लेकिन डबल इंजन की सरकार ने किसानों क्षमता के बजाय पानी देना ही बन्द कर दिया है। उनका कहना है की किसानों की समस्या को लेकर हम जेल जाने को तैयार है।
Related Articles
चंदौली।नव वर्ष पर सैलानियों का पर्यटक स्थल पर उमड़ा हुजूम
Post Views: 334 चंदौली। नव वर्ष का पर्व लोगों ने काफी उत्साह व हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से मनाया। जिसकी तैयारी ३१ दिसम्बर की रात से शुरु हो गयी थी। देर रात तक जग कर पुराने साथ को विदा किया वही नये साल को उत्साह भरे वातावरण में सेलिब्रेट किया। रात से ही एक दूसरे […]
चंदौली:विश्व एड्स दिवस पर निकली जागरुकता रैली
Post Views: 358 चन्दौली। विश्व एड्स दिवस के अवसर पर अभिषेक नर्सिंग एण्ड पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट द्वारा एड्स जागरूकता रैली निकाली गयी। रैली को कालेज के चेयरमैन डा० संजय कुमार यादव द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। रैली सकलडीहा रोड होते हुए पं० कमलापति त्रिपाठी जिला संयुक्त अस्पताल पहुंची जहां पर प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक डा० […]
यूपी में 37 लाख से अधिक अभ्यर्थी दे रहे UPSSSC PET 2022, परीक्षा केन्द्रों पर उमड़ी भीड़
Post Views: 1,812 लखनऊ, यूपी में आज और कल 75 जिलों के 1899 परीक्षा केन्द्रों पर 37 लाख से अधिक अभ्यर्थी UPSSSC PET 2022 की परीक्षा दे रहे हैं। परीक्षा दो पालियों में संपन्न होनी है। उत्तर प्रदेश राज्य अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) की प्रारंभिक अहर्ता परीक्षा प्रथम पाली में 10.00 बजे से 12.00 […]