चंदौली। सांसद व केंद्रीय मंत्री डा० महेन्द्र नाथ पांडेय के मीडिया प्रभारी व भाजपा के जिला उपाध्यक्ष हरिबंश उपाध्याय ने मंगलवार को सेवा ही संगठन के तहत ई पीएचसी व पीएचसी कमालपुर को गोद लिया। अस्पताल पर बाउंड्रीवाल, पानी, साफ सफाई, रास्ता आदि व्याप्त समस्याओं को जल्द से जल्द दूर करवाने का भरोसा दिया। वही मौके पर अस्पताल के साफ सफाई के लिए तैनात स्वीपर को तत्काल धानापुर से कमालपुर अस्पताल पर भेजने के लिए मोबाइल से प्रभारी जेपी गुप्ता से वार्ता किया। भाजपा सेवा ही संगठन मिशन के तहत पार्टी कार्यकर्ताओं को निर्देशित कर रही है। मंगलवार को भाजपा जिला उपाध्यक्ष व सांसद केंद्रीय मंत्री मीडिया प्रभारी चन्दौली हरिबंश उपाध्याय ने कमालपुर ई प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को गोद लिया। मौके पर अस्पताल पर बाउंड्रीवाल, पानी, रास्ता, साफ सफाई, चिकित्सक की नियुक्ति, रैबीज इंजेक्शन आदि समस्याओं का गहनता से निरीक्षण किया। वही अब अस्पताल पर व्याप्त समस्याओ के बारे में जानकारी लेकर उसे शीघ्रा निस्तारण का निर्देश दिया।
Related Articles
चंदौली।ब्रम्ह के सिवाय कुछ भी नहीं:अखिलानंद
Post Views: 658 चंदौली। नव दिवसीय श्री राम कथा महामहोत्सव ख्यालगढ़ लौंदा में आयोजित चतुर्थ दिवस की कथा में श्री अखिला नन्द जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव माता पार्वती को राम तत्व के विषय में बताते हुए कहते हैं कि राम ब्रह्म चिनमय अबिनासी। भगवान श्री रामचन्द्र जी ब्रह्म है, ईश्वर हैं। ईश्वर […]
चंदौली।५३ वर्षो से रुकी नहर की खुदाई होने से किसानों में हर्ष
Post Views: 647 मुगलसराय। स्थानीय विधानसभा क्षेत्र के अलीनगर-सरने माईनर की 700 मीटर माईनर की खुदाई का कार्य लगभग ५३ वर्ष बाद शनिवार को सिंचाई विभाग के अधिकारियों की देखरेख में शुरू किये जाने पर आधा दर्जन गांव के किसानों ने प्रसन्नता व्यक्त की है। किसानों ने मुख्यमंत्री, प्रशासनिक व मूसाखाड़ सिंचाई विभाग के अधिकारियों […]
चंदौली।मुख्यमंत्री का जनपद दौरा आज
Post Views: 238 चंदौली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के चंदौली आगमन को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तैयारी में हैं। कार्यक्रम स्थल पर मंच से लेकर पंडाल तक की तैयारियां पूरी हो चुकी है। मुख्यमंत्री की सुरक्षा को लेकर एडीजी, पुलिस महानिरीक्षक, जिलाधिकारी ईशा दुहन और पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया और […]