मुगलसराय। पंडित दीन दयाल उपाध्याय रेल मंडल में मंडल राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए मंडल रेल प्रबन्धक राजेश कुमार पाण्डेय ने कहा कि देश को मजबूत और अखंड बनाने में भाषा का महत्वपूर्ण स्थान है। लोगों के बीच अपनी बात ले जाने के लिए संवाद की अपनी भाषा होनी चाहिए। हमारे जनसंपर्क की भाषा हिंदी है और हमारे कामकाज की राजभाषा भी हिंदी है। इसके प्रयोग, प्रचार प्रसार में हमें अपना भी योगदान देना चाहिए। अपर मुख्य राजभाषा अधिकारी एवं अपर मंडल रेल प्रबंधक अतुल कुमार ने कहा कि मंडल के हिंदी भाषी क्षेत्र में होने से सर्वाधिक कामकाज हिंदी में ही संपन्न होता है। हिंदी के प्रयोग, प्रचार प्रसार की सभी प्रोत्साहन योजनाएं मंडल में लागू हैं। बैठक के दौरान हिंदी में बेहतर कामकाज करने एवं तकनीकी क्षेत्र में राजभाषा हिंदी का सर्वाधिक प्रयोग करने के लिए मंडल के संकेत एवं दूरसंचार विभाग को मंडल रेल प्रबंधक ने राजभाषा अंतर विभागीय चल शील्ड प्रदान किया। साथ ही राजभाषा विभाग द्वारा प्रकाशित राजभाषा ई-पत्रिका रेल मुक्ता के 39वें अंक का लोकार्पण भी किया। इस अवसर पर बैठक में अपर मंडल रेल प्रबंधक राकेश कुमार रोशन आदि अधिकारी मौजूद रहे।
Related Articles
चंदौली।रक्षामंत्री ने किया प्रत्याशी के समर्थन में सभा
Post Views: 366 बबुरी। कस्बे के अशोक इंटर कालेज में एक जन सभा को सम्बोधित करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि सरकार बनी तो हर होली और दिवाली पर मुक्त गैस सिलेंडर गरीब महिलाओं को दिया जाएगा। बुधवार की दोपहर बबुरी स्थित अशोक इंटर कॉलेज के मैदान में मुगलसराय विधानसभा के प्रत्याशी […]
चंदौली। संविधान दिवस: संरक्षा का लिया संकल्प
Post Views: 298 चंदौली। जनपद में संविधान दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण उ0प्र0 के निर्देशानुसार माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चन्दौली श्री सुनील कुमार चतुर्थ की अध्यक्षता में संविधान दिवस मनाये जाने के सन्दर्भ में गोष्ठी का आयोजन सदर तहसील सभागार चन्दौली में सुबह 11 बजे […]
चंदौली। डीएम ने टीकाकरण अभियान का किया शुभारम्भ
Post Views: 397 चंदौली। जिलाधिकारी संजीव सिंह द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सदर पर टीकाकरण एवं विटामिन ए सम्पूर्ण कार्यक्रम का फीता काटकर शुरुआत की गई। इसके अन्तर्गत 9 माह से 5 वर्ष के बच्चों को प्रत्येक 6 माह के अन्तराल पर विटामिन ए का खुराक दिया जाता है जिलाधिकारी ने उक्त कार्यक्रम को प्रारम्भ करते […]