चहनियां। विकास खण्ड चहनियां के नदेसर ग्राम पंचायत में पंचायत भवन निर्माण के लिए शुक्रवार को बाबा कीनाराम बैष्णव मठ समिति नायकडीह सोनियापार गाजीपुर पंजीकृत ट्रस्ट द्वारा संचालित बाबा कीनाराम मठ रामशाला मारूफपुर के पीठाधीश्वर महन्त गोपाल दास जी महाराज व प्रबन्धक रामकृष्ण सिंह अलगू ने भूमि पूजन करके शिलान्यास किया। इस दौरान पीठाधीश्वर महन्त गोपाल दास जी महाराज ने कहा कि सार्वजनिक स्थल पर सबको मिलकरक विकास कार्य के लिए प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आजकल लोग सामाजिक कार्य में धार्मिक व सार्वजनिक स्थलों को राजनीतिक अखाड़ा बनाने लगे है। अपने व्यक्तिगत रंजिश को विकास कार्यों में लाकर कार्य को बाधित कराने का प्रयास करते है जो कहीं से भी उचित प्रतीत नही होता है। वहीं प्रबन्धक रामकृष्ण सिंह अलगू ने कहा कि गांव क्षेत्र के बिकास के लिए सबको एकजुट होना चाहिए। हर बात का राजनीतिकरण करना कहीं से भी उचित नही है। शासन स्तर पर संचालित योजनाओं का लाभ प्रत्येक व्यक्ति को मिले इसके लिए हर सजग व्यक्ति का कर्तव्य है। इस दौरान मुख्य रूप से मठ के पुजारी बाबा तिलकधारी दास, अमरनाथ सिंह, ज्वाला पांडेय, सत्य प्रकाश राय, ग्राम प्रधान शिवकुमार यादव, शिवशंकर यादव, रमाशंकर यादव, गुड्डु यादव, अनिल यादव, बुल्लू यादव, बीरेन्द्र यादव सहित तमाम ग्रामीण उपस्थित रहे।
Related Articles
चंदौली।दुर्गा पूजा: श्रद्घालुओं ने किये मां के दर्शन पूजन
Post Views: 718 चंदौली। अबकी बार दुर्गा पूजा प्रतिमा महोत्सव सादगी के साथ मना। कोविड.19 महामारी के प्रकोप के कारण दुर्गा पूजा महोत्सव की भव्यता अबकी बार भी देखने को नहीं मिली। बावजूद इसके शासन के दिशा.निर्देश का पालन करते हुए जगह-जगह पंडालों में प्रतिमाएं स्थापित की गयी। गुरुवार को नवरात्रि की नवमीं को दर्शन-पूजन […]
चंदौली। गेहूं बेचने के लिए किसानों को चबाने पड़ रहे लोहे के चने
Post Views: 433 चंदौली। जनपद के किसानों को गेंहू बेचने के लिए लोहे के चने चबाने पड़ रहे हैं। ऐसा हम नहीं बल्कि मौजूदा हालात से परेशान किसान कह रहे हैं। 24 घंटे पहले देश के पश्चिमी हिस्से में ताउते तूफान ने तबाही मचाई और उसका असर चंदौली जनपद में देखा गया। सोमवार की रात […]
चंदौली। भारतीय संस्कृति को जीवंत रखने वाली है नारी
Post Views: 147 चहनियां। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद चंदौली द्वारा चहनियां स्थित मां खंडवारी महिला महाविद्यालय में शनिवार को नारी शक्ति दिवस के उपलक्ष्य में छात्रा सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें प्रवासी कार्यकर्ता के रूप में पायल राय एवं मुख्य अतिथि के रूप में सकलडीहा तहसीलदार डाक्टर बन्दना मिश्रा व संस्थापक प्रबंधक डॉ0 राजेन्द्र […]