चहनियां। चहनियां स्थित बैंक आफ इंडिया के तत्वावधान में शुक्रवार को भारत सरकार के राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के समूह की महिलाओं को ऋण वितरण कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें 5 समूह के 75 महिलाओं को ऋण स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया। कार्यक्रम के दौरान शाखा प्रबंधक अंकित यादव ने कहा कि एनएलआरएम चहनियां के तहत बैंक आफ इंडिया में आजीविका मिशन के तहत समूह की महिलाओं को सहयोग प्रदान ऋण वितरण पत्र का वितरण किया जा रहा है । ताकि ये महिलाएं खुद आत्मनिर्भर बन सके। जिनकी माली हालत कमजोर है अपने पैरों पर खड़ा होकर कुछ रोजगार कर सके। ब्लाक मिशन प्रबंधक राहुल कुमार सिंह ने कहा कि भारत सरकार द्वारा एनएलआरएम के तहत समूह की महिलाओं को बैंक से ऋण दिलवाकर उनको रोजगार दिलवाना ही सरकार का मुख्य उद्देश्य है । जो महिलाएं अपने लिए कोई भी दुकान, रोजगार, वाहन, कृषि आदि कार्य कर अपने परिवार के लिए कुछ कर सके । सरकार की इस योजना से हजारो महिलाएं आज आत्मनिर्भर बन चुकी है। आगे भी कमजोर व असहाय महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का कार्य जारी है। इस दौरान आशीष गुप्ता, इंद्रसेन यादव, अवनीश सिंह, चंदशेखर कुमारएचन्द्रबीर सिंह यादव, रामकेश, सुनीता देवी, रामकली, सुषमा देवी आदि उपस्थित थी ।
Related Articles
सपा के घोषणापत्र में अखिलेश के वादे..जातिगत जनगणना से लेकर किसानों को MSP की गारंटी तक
Post Views: 325 नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने बुधवार को अपना घोषणापत्र जारी कर दिया। अखिलेश ने घोषणापत्र के जरिए जनता से कई वादें किए। किसानों को एमएसपी की गांरटी से लेकर जातिगत जनगणना तक सपा ने घोषणा पत्र के जरिए सभी लोगों को साधने की कोशिश की है। घोषणापत्र में […]
चन्दौली।महंगाई के विरोध में महिला कांग्रेस के पदाधिकारी करेंगे आन्दोलन
Post Views: 350 मुगलसराय। रविवार को शहर महिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्रीमती संगीता सिंह के आवास पर अति आवश्यक बैठक शहर महिला कांग्रेस कमेटी की पदाधिकारियों के साथ संपन्न हुई। बैठक में राष्ट्रीय महिला कांग्रेस और उत्तर प्रदेश महिला कांग्रेस के निर्देशानुसार 7 जुलाई दिन बुधवार को समस्त कांग्रेस कार्यकर्ता की महिलाएं अपने-अपने ब्लॉक […]
चंदौली।भाजपा नेता ने किया सघन जनसम्पर्क
Post Views: 246 सकलडीहा। शनिवार को विधानसभा सकलडीहा में भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी ने पूरी ताकत से 6 नवंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की रैली को सफल बनाने को लेकर सघन जनसंपर्क किया। जनसंपर्क के दौरान भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का आगमन हर्ष की बात है। वे इस […]