सकलडीहा। प्रदेश सरकार के लाख कवायद के बाद भी किसानों को अधिकारी सिर्फ गुमराह कर रहे है। सेमवार को कैम्प कार्यालय पर मंडल अध्यक्ष जितेन्द्र तिवारी किसानों को सम्बोधित करते हुए कही। अंत में पूर्व मंडल अध्यक्ष किसान नेता स्व० जगदीश सिंह को याद करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किया। किसानों ने आरोप लगाया कि मौसम की बेरूखी के कारण किसान पानी के लिये परेशान है। किसानों की खेती बारी पानी के अभाव में डंप पड़ा हुआ है। नहरों राजवाहों की साफ सफाई का सत्ताधारी नेता और अधिकारी प्रतिदिन दावा कर रहे है। जिलाधिकारी के स्थलीय निरीक्षण के बाद भी किसानों की समस्या बनी हुई है। बिजली, पानी, खाद, पेट्रोल, डीजल और खाद्य पदार्थों में बेतहाशा वृद्धि के कारण किसानो की कमर टूट गयी है। किसान धान की नर्सरी बचाने के लिये महंगे दामों में ईंजन से रोपाई करने को मजबूर है। इसके बाद भी सिंचाई विभाग के अधिकारी सिर्फ पानी में लाठी पीट रहे है। आक्रोशित किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने चेताया कि किसानों की समस्या का समाधान नही हुआ तो किसान लाठी डंडे के साथ धरना प्रदर्शन के लिये सड़क पर उतरने के लिये मजबूर होंगे। अंत में पूर्व मंडल अध्यक्ष किसान नेता स्व० जगदीश सिंह के जन्मदिवस पर उनके तैल चित्र पर माल्यापर्ण कर श्रद्धांजली अर्पित किया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष जितेन्द्र तिवारी, जिलाध्यक्ष प्रेमनारायण मौर्य, लक्ष्मण प्रसाद मौर्य, कमलेश राय, मनोज यादव, रामअवतार सिंहए देवराज शर्माए सुल्तान अहमद, रामसूरत मौर्य, रामाश्रय प्रजापति, नंदलाल राम, विद्या देव, कंचन देवी आदि मौजूद रहे।
Related Articles
चंदौली। शाहबाज बने उर्दू टीचर्स एसो० के प्रदेश उपाध्यक्ष
Post Views: 565 मुगलसराय। उर्दू टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के आनलाईन गूगल मीट के माध्यम से किए गए निर्वाचन में प्राथमिक विद्यालय लौंदा द्वितीय विकास खण्ड नियामताबाद के प्रधानाध्यापक शहबाज़ आलम खान को उर्दू टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश का प्रदेश उपाध्यक्ष निर्वाचित किया गया है। जिसको लेकर शिक्षकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए […]
चंदौली।पुलिस अभिरक्षा में शवों का हुआ अंतिम संस्कार
Post Views: 364 इलिया। घुरहूपुर गांव में बाढ़ू तथा चंद्रेश का शव बुधवार की शाम पुलिस अभिरक्षा में दोनों शवों को घर तक पहुंचाया गया। शवों के घर पहुंचते ही ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। परिजनों के रोते बिलखते एवं करुण क्रंदन की आवाज से पूरे गांव का माहौल गमगीन हो गया। इस दौरान […]
चंंदौली I महाराजा सुहेलदेव की वीरता, पराक्रम का किया बखान
Post Views: 536 सैयदराजा। सैयदराजा शहीद स्मारक पर मंगलवार को महाराजा सुहेलदेव की 112वीं जयन्ती बङे ही धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सैयदराजा विधायक ने सर्व प्रथम शहीदो को याद किया और उसके बाद मा सरस्वती व सुहेलदेव महाराज के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया। विधायक ने कार्यक्रम में […]